Daily GK Dose capsule in Hindi – 18 October

By | October 18, 2018

डेली का डोज़ 18 अक्टूबर

1. निम्नलिखित में से किस लेखक/लेखिका ने मैन बुकर पुरस्कार 2018 जीता है?
a. जॉर्ज वूबलसन
b. एना बर्न्स
c. एनी मैकग्रा
d. जॉन कीथ

2. भारत में प्रत्येक वर्ष किस दिन महिला किसान दिवस मनाया जाता है?
a. 12 अक्टूबर
b. 13 अक्टूबर
c. 14 अक्टूबर
d. 15 अक्टूबर

3. पुरुष हॉकी विश्व कप 2018 के लिए निम्नलिखित में से किसे शुभंकर बनाया गया है?
a. नीलगाय
b. बंगाल टाइगर
c. ओल्ली कछुआ
d. अरबी घोड़ा

4. निम्नलिखित में से किसे राष्ट्रीय बाल अधिकार सुरक्षा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?
a. प्रियंक कानूनगो
b. आशुतोष मिश्रा
c. मनीष त्रिपाठी
d. देवेन्द्र जैन

5. निम्नलिखित में से किसे इंडिया सोशल इंटरप्रेन्योर ऑफ़ द ईयर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
a. नीरजा चौपाटी
b. प्रेमा गोपालन
c. अमृता नंदा
d. प्रियंका पाहुजा

6. आर्मेनिया के प्रधानमंत्री का क्या नाम है जिन्होंने हाल ही में अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है?
a. सर्ज सरगिसयान
b. निकोल पाशिनयान
c. पेड्रो नेश्कोव
d. डेविड ल्यूपिन

7. आईआरसीटीसी ने रेल यात्रा संबंधी पूछताछ का जवाब देने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से किस नाम से एक नया चैट-बॉट शुरू किया है?
a. रेलवे बॉट
b. पूछो चैट
c. आस्क दिशा
d. हेल्प मी

8. फ़ोर्ब्स द्वारा जारी टॉप 2000 नियोक्ताओं की सूची में किस भारतीय कम्पनी को टॉप 25 में जगह मिली है?
a. रिलायंस इन्फ्रा
b. टाटा कंसल्टेंसी
c. विप्रो
d. लार्सन एंड टुब्रो

9. फ़ोर्ब्स द्वारा जारी टॉप 2000 नियोक्ताओं की सूची में किस कम्पनी को पहला स्थान हासिल हुआ है?
a. वाल्ट डिज़्नी
b. अल्फाबेट
c. माइक्रोसॉफ्ट
d. नेटफ्लिक्स

10. हाल ही में किस भारतीय राज्य को संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व के पहले ऑर्गनिक राज्य के रूप में सम्मानित किया गया?
a. सिक्किम
b. नागालैंड
c. असम
d. अरुणाचल प्रदेश

उत्तर: Answers with explanation in detail
1. b. एना बर्न्स
विवरण: नॉर्दर्न आयरलैंड की लेखिका एना बर्न्स ने मैन बुकर पुरस्कार 2018 जीता. एना बर्न्स को उपन्यास “मिल्कमैन” के लिए मैन बुकर पुरस्कार दिया गया.

2. d. 15 अक्टूबर
विवरण: भारत में प्रतिवर्ष 15 अक्टूबर को राष्ट्रीय महिला किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है, इसका उद्देश्य कृषि तथा सम्बंधित क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी में वृद्धि करना है.

3. c. ओल्ली कछुआ
विवरण: पुरुष हॉकी विश्व कप 2018 के के लिए ओल्ली नामक कछुए को शुभंकर बनाया गया है. इसका उद्देश्य ओलिव रिडले कछुए के संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाना है.

4. a. प्रियंक कानूनगो
विवरण: प्रियंक कानूनगो को राष्ट्रीय बाल अधिकार सुरक्षा आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. उन्हें 3 वर्ष के कार्यकाल के लिए नियुक्त किया गया है.

5. b. प्रेमा गोपालन
विवरण: स्वयं शिक्षण प्रयोग की संस्थापक प्रेमा गोपालन को इंडिया सोशल इंटरप्रेन्योर ऑफ़ द ईयर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

6. b. निकोल पाशिनयान
विवरण: पश्चिमी एशिया और यूरोप के काकेशस क्षेत्र में स्थित देश आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पाशिनयान ने देश में जल्द संसदीय चुनाव करवाने के मद्देनजर अपने पद से इस्तीफा दे दिया.

7. c. आस्क दिशा
विवरण: आईआरसीटीसी के अनुसार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए चैट-बॉट Ask Disha लॉन्च किया गया है.

8. d. लार्सन एंड टुब्रो
विवरण: फ़ोर्ब्स द्वारा जारी टॉप 2000 नियोक्ताओं की सूची में लार्सन एंड टुब्रो भारतीय कम्पनी को टॉप 25 में जगह मिली है.

9. b. अल्फ़ाबेट
विवरण: भारत की लार्सन एंड टुब्रो को 22वां स्थान हासिल हुआ है. जबकि, गूगल की पैरेंट कम्पनी अल्फाबेट को पहला स्थान हासिल हुआ है.

10. a. सिक्किम
विवरण: सिक्किम ने संयुक्त राष्ट्र समर्थित फ्यूचर पॉलिसी अवार्ड (FPA) जीता. सिक्किम को यह पुरस्कार राज्य को पूर्ण रूप से जैविक राज्य में तब्दील करने के लिए बनाई गई नीतियों के कारण दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *