Daily GK Dose capsule in Hindi – 21 October

By | October 22, 2018

डेली का डोज 21 October 2018

1. भारत के किस राज्य को विश्व के पहले पूर्ण ऑर्गनिक राज्य का दर्जा प्रदान किया गया है?
a. अरुणाचल प्रदेश
b. झारखंड
c. केरल
d. सिक्किम

2. साहित्य में नोबेल पुरस्कार के विरोध पर निम्नलिखित में से ‘न्यू एकेडमी अवार्ड’ किसने जीता ?
a. ड्रूपेन जोसफ
b. मैरीसे कोंडे
c. एंड्रयू कीफत्न
d. अलेक्सेई पेत्रोविच

3. हाल ही में जारी ग्लोबल हंगर इंडेक्स रिपोर्ट 2018 में भारत को क्या रैंकिंग हासिल हुई है?
a. 103
b. 110
c. 115
d. 119

4. केंद्र सरकार द्वारा जनता के लिए स्वर्ण निवेश हेतु किस योजना का आरंभ किया गया?
a. स्वर्णिम युग
b. स्वर्ण निवेश
c. गोल्ड बॉन्ड
d. आम जन स्वर्ण

5. नेशनल हेल्थ प्रोफाइल-2018 के अनुसार देश में होने वाली संक्रामक बीमारियों में सांस संबंधी बीमारियों का कितना प्रतिशत शामिल है?
a. 35 प्रतिशत
b. 38 प्रतिशत
c. 58 प्रतिशत
d. 69 प्रतिशत

6. भारत और किस देश के मध्य चलने वाली कारवां-ए-अमन बस सेवा फिर से आरंभ करने की घोषणा की गई है?
a. बांग्लादेश
b. चीन
c. म्यांमार
d. पाकिस्तान

7. किस राज्य सरकार ने हाल ही में मुख्यमंत्री शहरी लीडर्स फ़ेलोशिप कार्य्रक्रम को लांच किया?
a. बिहार सरकार
b. दिल्ली सरकार
c. पंजाब सरकार
d. तमिलनाडु सरकार

8. उत्तर कोरिया और किस देश ने अपनी सीमाओं के बीच रेल और सड़क मार्ग को जोड़ने हेतु नवंबर या दिसंबर 2018 से अपना नया प्रोजेक्ट शुरू करने पर सहमति जता दी है?
a. दक्षिण कोरिया
b. चीन
c. जापान
d. इराक

9. ग्लोबल हंगर इंडेक्स-2018 के अनुसार, किस देश में पांच साल से कम उम्र का हर पांच में से एक बच्चा (21%) गंभीर कुपोषण का शिकार है?
a. जापान
b. चीन
c. अमेरिका
d. भारत

10. पहली बार भारत और किस देश की तीनो सेनाओं का युद्धाभ्यास 2019 में भारत में आयोजित किया जायेगा?
a. अमेरिका
b. नेपाल
c. चीन
d. जापान

11. निम्नलिखित में से किस लेखक/लेखिका ने मैन बुकर पुरस्कार 2018 जीता है?
a. जॉर्ज वूबलसन
b. एना बर्न्स
c. एनी मैकग्रा
d. जॉन कीथ

12. भारत में प्रत्येक वर्ष किस दिन महिला किसान दिवस मनाया जाता है?
a. 12 अक्टूबर
b. 13 अक्टूबर
c. 14 अक्टूबर
d. 15 अक्टूबर

13. पुरुष हॉकी विश्व कप 2018 के लिए निम्नलिखित में से किसे शुभंकर बनाया गया है?
a. नीलगाय
b. बंगाल टाइगर
c. ओल्ली कछुआ
d. अरबी घोड़ा

14. निम्नलिखित में से किसे राष्ट्रीय बाल अधिकार सुरक्षा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?
a. प्रियंक कानूनगो
b. आशुतोष मिश्रा
c. मनीष त्रिपाठी
d. देवेन्द्र जैन

15. निम्नलिखित में से किसे इंडिया सोशल इंटरप्रेन्योर ऑफ़ द ईयर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
a. नीरजा चौपाटी
b. प्रेमा गोपालन
c. अमृता नंदा
d. प्रियंका पाहुजा

उत्तर: Answers with Explanation in details
1. d. सिक्किम
विवरण: सिक्किम को विश्व के पहले पूर्णतया आर्गेनिक राज्य का दर्जा प्रदान किया गया है.

2. b. मैरीसे कोंडे
विवरण: ग्वाडेलूपियन लेखक मैरीसे कोंडे ने नोबेल साहित्य पुरस्कार के विरोध में एक वैकल्पिक पुरस्कार जीता. इस पुरस्कार को साहित्य में न्यू अकादमी पुरस्कार का नाम दिया गया है.

3. a. 103
विवरण: ग्लोबल हंगर इंडेक्स-2018 में कुल 119 देशों को शामिल किया गया जिसमें भारत 103वें पायदान पर है.

4. c. गोल्ड बॉन्ड
विवरण: भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी जानकारी में कहा गया है कि तय कार्यक्रम के तहत सरकारी स्वर्ण बॉन्ड योजना अक्टूबर 2018 से फरवरी 2019 तक हर महीने जारी की जाएगी.

5. d. 69 प्रतिशत
विवरण: नेशनल हेल्थ प्रोफाइल-2018 के अनुसार देश में होने वाली संक्रामक बीमारियों में सांस संबंधी बीमारियों का प्रतिशत सबसे ज्यादा 69 प्रतिशत है.

6. d. पाकिस्तान
विवरण: जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की राजधानी मुजफ्फराबाद के बीच चलने वाली कारवां-ए-अमन बस एहतियातन स्थगित रहने के बाद बहाल हो गई.

7. b. दिल्ली सरकार
विवरण: दिल्ली सरकार ने हाल ही में मुख्यमंत्री शहरी लीडर्स फ़ेलोशिप कार्य्रक्रम को लॉन्च किया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं को शहरी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान के लिए आकर्षित करना है.

8. a. दक्षिण कोरिया
विवरण: उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया ने अपनी सीमाओं के बीच रेल और सड़क मार्ग को जोड़ने के लिए नवंबर या दिसंबर 2018 से अपना नया प्रोजेक्ट शुरू करने पर सहमति जता दी है.

9. d. भारत
विवरण: ग्लोबल हंगर इंडेक्स-2018 के अनुसार, भारत में पांच साल से कम उम्र का हर पांच में से एक बच्चा (21%) गंभीर कुपोषण का शिकार है.

10. a. अमेरिका
विवरण: पहली बार भारत और अमेरिका की तीनो सेनाओं का अभ्यास 2019 में भारत में आयोजित किया जायेगा. इस अभ्यास में भारत और अमेरिका की तीनों सेनाएं हिस्सा लेंगी, अभी इसमें कुछ विशेष बलों को शामिल करने पर भी विचार-विमर्श किया जा रहा है.

11. b. एना बर्न्स
विवरण: नॉर्दर्न आयरलैंड की लेखिका एना बर्न्स ने मैन बुकर पुरस्कार 2018 जीता. एना बर्न्स को उपन्यास “मिल्कमैन” के लिए मैन बुकर पुरस्कार दिया गया.

12. d. 15 अक्टूबर
विवरण: भारत में प्रतिवर्ष 15 अक्टूबर को राष्ट्रीय महिला किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है, इसका उद्देश्य कृषि तथा सम्बंधित क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी में वृद्धि करना है.

13. c. ओल्ली कछुआ
विवरण: पुरुष हॉकी विश्व कप 2018 के के लिए ओल्ली नामक कछुए को शुभंकर बनाया गया है. इसका उद्देश्य ओलिव रिडले कछुए के संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाना है.

14. a. प्रियंक कानूनगो
विवरण: प्रियंक कानूनगो को राष्ट्रीय बाल अधिकार सुरक्षा आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. उन्हें 3 वर्ष के कार्यकाल के लिए नियुक्त किया गया है.

15. b. प्रेमा गोपालन
विवरण: स्वयं शिक्षण प्रयोग की संस्थापक प्रेमा गोपालन को इंडिया सोशल इंटरप्रेन्योर ऑफ़ द ईयर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *