Daily GK Dose capsule in Hindi – 24 October

By | October 25, 2018

डेली का डोज 24 October 2018.

1. वर्ष 2008 में रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार जीतने वाले जापान के वैज्ञानिक का क्या नाम है जिनका हाल ही में निधन हो गया?
a. जेकॉब मुरिमिच
b. रेकॉब हसानोई
c. ओकूमा शिन्गोबू
d. ओसामू शिमोमुरा

2. निम्नलिखित में से किस महिला खिलाड़ी ने डेनमार्क बैडमिंटन ओपन 2018 का ख़िताब जीता?
a. पीवी सिंधू
b. ताई जू यिंग
c. साइना नेहवाल
d. एंजलिना कर्बर

3. हाल ही में किस देश की एक कंपनी ने हफ्ते में कम-से-कम 5 दिन 6-6 घंटे की नींद रात के वक्त लेने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया है?
a. स्वीडन
b. स्विट्ज़रलैंड
c. चीन
d. जापान

4. निम्नलिखित में से किस राज्य में 46 संगठनों ने केंद्र सरकार के नागरिकता (संशोधन) विधेयक, 2016 के खिलाफ राज्यव्यापी बंद बुलाया है?
a. पश्चिम बंगाल
b. असम
c. सिक्किम
d. केरल

5. विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में दो मेडल जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी का क्या नाम है?
a. सौरभ चौधरी
b. योगेश्वर दत्त
c. बजरंग पूनिया
d. आशीष वत्सल

6. दीपावाली के अवसर पर वायु प्रदूषण को नियंत्रण में रखने के लिये पर्यावरण मंत्रालय ने किस अभियान की शुरुआत की?
a. सुरक्षित दिवाली अभियान
b. हरित दिवाली, स्वस्थ दिवाली अभियान
c. बिना पटाखे दिवाली, हर ओर उजियारा अभियान
d. पर्यावरण हितैषी दिवाली अभियान

7. किस राज्य सरकार ने सर्वानंद प्रेमी द्वारा लिखित ‘श्रीमद्भागवद गीता’ और ‘कौशुर रामायण’ का उर्दू संस्करण स्कूल-कॉलेजों व सार्वजनिक पुस्तकालयों में रखने का आदेश दिया है?
a. बिहार सरकार
b. पंजाब सरकार
c. कर्नाटक सरकार
d. जम्मू-कश्मीर सरकार

8. कैमरून के पॉल बिया ने 71.3 प्रतिशत मतदान के साथ कितनी बार राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है?
a. 7वीं
b. 8वीं
c. 9वीं
d. 10वीं

9. किस देश के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 23 अक्टूबर 2018 को चीन और मकाओ को हॉन्ग-कॉन्ग से जोड़ने वाले समुद्र पर बने दुनिया के सबसे लंबे पुल का उद्घाटन किया?
a. नेपाल
b. चीन
c. जापान
d. रूस

10. सुप्रीम कोर्ट ने किस मंदिर में सभी उम्र की महिलाओं को प्रवेश की अनुमति देने के अपने फैसले के खिलाफ दायर पुनर्विचार याचिकाओं पर 13 नवंबर को सुनवाई करेगा?
a. सबरीमाला मंदिर
b. अयोध्या मंदिर
c. वैष्णो देवी मंदिर
d. राजारानी मंदिर

11. रेलवे ने अपने सफाई कर्मचारियों के पद ‘सफाईवाला’ का नाम बदलकर क्या नाम रखा है?
a. हाउसकीपिंग वाला
b. हाउसकीपिंग सहायक
c. सफाई सहायक
d. हाउसकीपिंग सफाई

12. वित्तीय सेवाएं देने वाली बहुराष्ट्रीय कंपनी क्रेडिट सुईस की ग्लोबल वेल्थ रिपोर्ट 2018 के अनुसार, किस देश के शीर्ष 1 प्रतिशत अमीरों के पास देश की आधी से अधिक (51.5 प्रतिशत) संपत्ति है?
a. नेपाल
b. पाकिस्तान
c. बांग्लादेश
d. भारत

उत्तर: Answers with Explanation in detail
1.d. ओसामू शिमोमुरा
विवरण: जापान के वैज्ञानिक तथा रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार विजेता ओसामू शिमोमुरा का 22 अक्टूबर 2018 को निधन हो गया. वे 90 वर्ष के थे.

2.b. ताई जू यिंग
विवरण: भारत की महिला शटलर साइना नेहवाल ने 21 अक्टूबर को डेनमार्क ओपन टूर्नामेंट में रजत पदक जीता. उन्हें विश्व की नंबर-1 ताईवान की ताई जू यिंग के हाथों 13-21, 21-13, 6-21 से हार मिली.

3.d. जापान
विवरण: जापान की एक कंपनी ने हफ्ते में कम-से-कम 5 दिन 6-6 घंटे की नींद रात के वक्त लेने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया है.

4.b. असम
विवरण: असम में 46 संगठनों ने केंद्र सरकार के नागरिकता (संशोधन) विधेयक, 2016 के खिलाफ राज्यव्यापी 12 घंटे का बंद बुलाया.

5.c. बजरंग पूनिया
विवरण: भारत के प्रसिद्ध कुश्ती पहलवान बजरंग पूनिया ने 22 अक्टूबर 2018 को विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीता. वे विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में दो मेडल जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने.

6.b. हरित दिवाली, स्वस्थ दिवाली
विवरण: पर्यावरण मंत्रालय ने हरित दिवाली-स्वस्थ दिवाली’ अभियान का शुभारंभ किया है ताकि इस दौरान होने वाले वायु प्रदूषण पर नियंत्रण रखा जा सके.

7.d. जम्मू-कश्मीर सरकार
विवरण: जम्मू-कश्मीर सरकार ने सर्वानंद प्रेमी द्वारा लिखित ‘श्रीमद्भागवद गीता’ और ‘कौशुर रामायण’ का उर्दू संस्करण स्कूल-कॉलेजों व सार्वजनिक पुस्तकालयों में रखने का आदेश दिया है.

8.a. 7वीं
विवरण: कैमरून के पॉल बिया ने 71.3 प्रतिशत मतदान के साथ 7वीं बार राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है. वर्ष 1982 में पहली बार राष्ट्रपति बने पॉल बिया दुनिया में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले नेताओं में से हैं.

9.b. चीन
विवरण: चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 23 अक्टूबर 2018 को चीन और मकाओ को हॉन्ग-कॉन्ग से जोड़ने वाले समुद्र पर बने दुनिया के सबसे लंबे पुल का उद्घाटन किया. ये पुल 55 किलोमीटर लंबा है.

10.a. सबरीमाला मंदिर
विवरण: सुप्रीम कोर्ट सबरीमाला मंदिर में सभी उम्र की महिलाओं को प्रवेश की अनुमति देने के अपने फैसले के खिलाफ दायर पुनर्विचार याचिकाओं पर 13 नवंबर को सुनवाई करेगा. गौरतलब है कि आदेश के खिलाफ कोर्ट में 19 पुनर्विचार याचिका दायर की गई हैं.

11.b. हाउसकीपिंग सहायक
विवरण: रेलवे ने अपने सफाई कर्मचारियों के पद ‘सफाईवाला’ का नाम बदलकर ‘हाउसकीपिंग सहायक’ कर दिया है. हालांकि ‘सफाईवाला’ रेलवे का ‘ग्रुप डी’ कर्मचारी होता है और ये कर्मचारी चिकित्सा, संचालन व अन्य विभागों में तैनात होते हैं.

12.d. भारत
विवरण: वित्तीय सेवाएं देने वाली बहुराष्ट्रीय कंपनी क्रेडिट सुईस की ग्लोबल वेल्थ रिपोर्ट 2018 के अनुसार, भारत के शीर्ष 1 प्रतिशत अमीरों के पास देश की आधी से अधिक (51.5 प्रतिशत) संपत्ति है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *