Daily GK Dose capsule in Hindi – 25 October

By | October 25, 2018

डेली का डोज 25 October 2018

1. हाल ही में किस अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया कि निजीकरण मानवाधिकारों के लिए हितकर नहीं है?
a. विश्व बैंक
b. संयुक्त राष्ट्र
c. एशियन विकास बैंक
d. यूनेस्को

2. निम्नलिखित में से किस नेता को वर्ष 2018 के सियोल शांति पुरस्कार हेतु चयनित किया गया है?
a. डोनाल्ड ट्रम्प
b. व्लादिमीर पुतिन
c. नरेंद्र मोदी
d. शी जिनपिंग

3. हाल ही में किस अवसर पर नारी गरिमा का संदेश देने के लिए भारत में 3000 महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में एक साथ लोक नृत्य किया?
a. कुल्लू दशहरा
b. उज्जैन पर्व
c. गुजरात पर्व
d. जयपुर फेस्टिवल

4. केंद्र सरकार ने लोक स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत को प्रोत्साहन देने के लिये आशा कार्यकर्ता का निगरानी यात्रा भत्ता 5000 रुपए से बढ़ाकर कितना करने का निर्णय लिया है?
a. 10,000
b. 8,000
c. 7,000
d. 6,000

5. सरकार ने भारत और किस देश के बीच फिनटेक पर संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) गठित करने के लिए मंजूरी दे दी है?
a. सिंगापुर
b. मलेशिया
c. दक्षिण कोरिया
d. चीन

6. हाल ही में किस देश ने पाकिस्तान को 300 करोड़ डॉलर की मदद करने पर सहमति जताई है?
a. कुवैत
b. सऊदी अरब
c. ईरान
d. जॉर्डन

7. अमेरिका ने हाल ही में किस देश के साथ परमाणु हथियार संधि को खत्म करने की पुष्टि की?
a. भारत
b. चीन
c. जापान
d. रूस

8. भारत, अफगानिस्तान और किस देश ने 23 अक्टूबर 2018 को चाबहार बंदरगाह परियोजना पर अपनी पहली त्रिपक्षीय वार्ता की?
a. ईरान
b. नेपाल
c. चीन
d. रूस

9. भारत और किस देश ने हाल ही में आन्तरिक सुरक्षा सहयोग के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं?
a. नेपाल
b. रूस
c. चीन
d. जापान

10. भारत और किस देश ने सित्तवे बंदरगाह के ऑपरेशनलाइजेशन के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये?
a. म्यांमार
b. नेपाल
c. इराक
d. ईरान

11. पाकिस्तान और किस देश के बीच संयुक्त द्विपक्षीय सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास ‘द्रुझ्बा III’ शुरू हो गया है?
a. नेपाल
b. चीन
c. जापान
d. रूस

12. उच्चतम न्यायालय ने 24 अक्टूबर 2018 को स्पष्ट किया कि किस साल से देश में भारत स्टेज-4 (बीएस-4) श्रेणी के वाहनों की बिक्री नहीं होगी?
a. दस अप्रैल 2020
b. एक अप्रैल 2019
c. एक जनवरी 2020
d. एक अप्रैल 2020

उत्तर:Answers with explanation in detail
1. b. संयुक्त राष्ट्र
विवरण: संयुक्त राष्ट्र द्वारा हाल ही में निजीकरण के मानवाधिकारों पर प्रभाव पर एक रिपोर्ट जारी की गई है. रिपोर्ट में कहा गया कि विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में सार्वजनिक वस्तुओं का व्यापक रूप से निजीकरण मानवाधिकारों को व्यवस्थित रूप से खत्म कर रहा है.

2. c. नरेंद्र मोदी
विवरण: भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वर्ष 2018 के ‘सियोल शांति पुरस्कार’ के लिए चयनित किया गया है. उन्हें यह पुरस्कार भारतीय और वैश्विक अर्थव्यवस्था में योगदान के लिए दिया जायेगा.

3. a. कुल्लू दशहरा
विवरण: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में नारी गरिमा का संदेश देने के लिए घाटी की 3000 महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में एक साथ लोक नृत्य किया.

4. d. 6,000
विवरण: केंद्र सरकार ने लोक स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत को प्रोत्साहन देने के लिये आशा कार्यकर्ता का निगरानी यात्रा भत्ता 5000 रुपए से बढ़ाकर 6000 रुपए तक प्रति माह कर दिया है.

5. a. सिंगापुर
विवरण: सरकार ने भारत और सिंगापुर के बीच फिनटेक पर संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) गठित करने के लिए मंजूरी दे दी है.

6. b. सऊदी अरब
विवरण: सऊदी अरब ने आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को ‘भुगतान संतुलन संकट’ से मुक्त करने के लिए 300 करोड़ डॉलर की मदद करने पर सहमति जताई है.

7. d. रूस
विवरण: अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के बाद पुष्टि की है कि अमेरिका परमाणु हथियार संधि (आईएनएफ) को खत्म करेगा.

8. a. ईरान
विवरण: भारत, अफगानिस्तान और ईरान ने चाबहार बंदरगाह परियोजना पर अपनी पहली त्रिपक्षीय वार्ता की जिसमें उन्होंने इसे लागू करने के विषय की समीक्षा की.

9. c. चीन
विवरण: भारत और चीन ने हाल ही में आन्तरिक सुरक्षा सहयोग के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं. इस समझौते पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह तथा चीन के स्टेट कौंसिलर तथा जन सुरक्षा मंत्री झाओ केझी ने नई दिल्ली में हस्ताक्षर किये.

10. a. म्यांमार
विवरण: भारत और म्यांमार ने सित्तवे बंदरगाह, पालेत्वा अंतर्देशीय जल टर्मिनल तथा कालादन मल्टी-मॉडल ट्रांजिट ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट से सम्बंधित फैसिलिटी के कार्य तथा रखरखाव के लिए निजी पोर्ट ऑपरेटर की नियुक्ति के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये.

11. d. रूस
विवरण: पाकिस्तान और रूस के बीच संयुक्त द्विपक्षीय सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास ‘द्रुझ्बा III’ शुरू हो गया है. इस अभ्यास का आयोजन पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी पहाड़ी क्षेत्र में किया जा रहा है.

12. d. एक अप्रैल 2020
विवरण: उच्चतम न्यायालय ने 24 अक्टूबर 2018 को स्पष्ट किया कि एक अप्रैल 2020 से देश में भारत स्टेज-4 (बीएस-4) श्रेणी के वाहनों की बिक्री नहीं होगी. भारत स्टेज उत्सर्जन मानक वे मानक हैं जो सरकार ने मोटर वाहनों से पर्यावरण में होने वाले प्रदूषक तत्वों के नियमन के लिए बनाए है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *