Daily GK Dose capsule in Hindi – 03 November

By | November 3, 2018

डेली का डोज 3 november 2018 (03-11-2018)

1. केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में दक्षिण कोरिया और किस देश के साथ पर्यटन तथा परिवहन के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने संबंधी समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी?
a. नेपाल
b. चीन
c. रूस
d. जापान

2. किस बल्लेबाज ने डिसमिसल के मामले में पूर्व दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी मार्क बाउचर को पछाड़कर वनडे इतिहास में तीसरे सबसे सफल विकेटकीपर बन गए हैं?
a. महेंद्र सिंह धोनी
b. मोइन खान
c. ऋषभ पंत
d. जुलकरनैन हैदर

3. किस आईआईटी के शोधकर्ताओं ने पूरी तरह भारत में विकसित देश का पहला माइक्रोप्रोसेसर ‘शक्ति’ बनाया है?
a. आईआईटी-दिल्ली
b. आईआईटी-मद्रास
c. आईआईटी-खड़गपुर
d. आईआईटी-कानपुर

4. केंद्रीय कैबिनेट ने किस राज्य के नवनिर्मित झारसुगुडा एयरपोर्ट का नाम बदलकर ‘वीर सुरेंद्र साईं एयरपोर्ट, झारसुगुडा’ करने का फैसला लिया है?
a. झारखण्ड
b. कर्नाटक
c. ओडिशा
d. तमिलनाडु

5. रोहित शर्मा 01 नवम्बर 2018 को तिरुवनंतपुरम में वेस्ट इंडीज के खिलाफ पांचवें मैच के दौरान वनडे इतिहास में सबसे तेज़ कितने छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए?
a. 500 छक्के
b. 400 छक्के
c. 200 छक्के
d. 300 छक्के

6. किस देश ने 30 October 2018 को परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम स्वदेश निर्मित अग्नि-1 बैलिस्टिक मिसाइल का सफलतापूर्वक रात्रि परीक्षण किया?
a. भारत
b. नेपाल
c. चीन
d. जापान

7. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में आपराधिक मामलों में पारस्परिक कानूनी सहायता पर भारत और किस देश के बीच समझौते को अपनी स्वीकृति दे दी है?
a. नेपाल
b. रूस
c. चीन
d. मोरक्को

8. भारतीय क्रिकेट टीम के किस पूर्व कप्तान को 01 नवम्बर 2018 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में उनके उत्कृष्ठ योगदान के लिए ICC हॉल ऑफ़ फेम में शामिल किया गया?
a. राहुल द्रविड़
b. महेंद्र सिंह धोनी
c. सौरभ गांगुली
d. सचिन तेंदुलकर

9. भारत और अमेरिका के बीच बौद्धिक सम्पदा पर पहली वार्ता का आयोजन किस शहर में किया गया?
a. पटना
b. नई दिल्ली
c. जयपुर
d. लखनऊ

10. विश्व बैंक द्वारा अक्टूबर-2018 में जारी ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में भारत की रैंक क्या है?
a. 77
b. 100
c. 125
d. 88

उत्तर:- Answers with Explanation in Detail
1.c. रूस
विवरण:केंद्रीय मंत्रिमंडल को रूस के साथ 05 अक्टूबर 2018 को हस्ताक्षर किए गए समझौता ज्ञापन (एमओयू) तथा एक सहयोग ज्ञापन (एमओसी) की जानकारी दी गई. यह बैठक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई.

2.a. महेंद्र सिंह धोनी
विवरण:महेंद्र सिंह धोनी सर्वाधिक डिसमिसल के मामले में पूर्व दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी मार्क बाउचर (424) को पछाड़कर वनडे इतिहास में तीसरे सबसे सफल विकेटकीपर बन गए हैं.

3.b. आईआईटी-मद्रास
विवरण:आईआईटी-मद्रास के शोधकर्ताओं ने पूरी तरह भारत में विकसित देश का पहला माइक्रोप्रोसेसर ‘शक्ति’ बनाया है जिसे मोबाइल कंप्यूटिंग सिस्टम, रक्षा और परमाणु क्षेत्र में इस्तेमाल किया जा सकता है.

4.c. ओडिशा
विवरण:केंद्रीय कैबिनेट ने ओडिशा के नवनिर्मित झारसुगुडा एयरपोर्ट का नाम बदलकर ‘वीर सुरेंद्र साईं एयरपोर्ट, झारसुगुडा’ करने का फैसला लिया है. गौरतलब है कि वीर सुरेंद्र साईं स्वतंत्रता सेनानी थे.

5.c. 200 छक्के
विवरण:रोहित शर्मा 01 नवम्बर 2018 को तिरुवनंतपुरम में वेस्ट इंडीज के खिलाफ पांचवें मैच के दौरान वनडे इतिहास में सबसे तेज़ 200 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए. रोहित शर्मा ने विंडीज के खिलाफ पांचवें और अंतिम वनडे में अपनी नाबाद 63 रन की पारी में चार छक्के लगाने के दौरान यह उपलब्धि हासिल की.

6.a. भारत
विवरण:भारत ने 30 October 2018 को परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम स्वदेश निर्मित अग्नि-1 बैलिस्टिक मिसाइल का सफलतापूर्वक रात्रि परीक्षण किया. सामरिक बल कमान ने अभियान तैयारियों को मजबूत करने के लिए डॉ अब्दुल कलाम द्वीप से मिसाइल का परीक्षण किया.

7.d. मोरक्को
विवरण:केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आपराधिक मामलों में पारस्परिक कानूनी सहायता पर भारत और मोरक्को के बीच समझौते को अपनी स्वीकृति दे दी है.

8.a. राहुल द्रविड़
विवरण:भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को 01 नवम्बर 2018 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में उनके उत्कृष्ठ योगदान के लिए ICC हॉल ऑफ़ फेम में शामिल किया गया. द्रविड़ को हॉल ऑफ़ फेम कैप सुनील गावस्कर द्वारा प्रदान की गयी.

9.b. नई दिल्ली
विवरण:भारत और अमेरिका के बीच बौद्धिक सम्पदा पर पहली वार्ता का आयोजन नई दिल्ली में किया गया. इस वार्ता को अमेरिकी चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के वैश्विक नवोन्मेष नीति केंद्र तथा भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ द्वारा अमेरिका-भारत व्यापार परिषद् के साथ मिलकर लांच किया गया.

10.a. 77
विवरण:विश्व बैंक की ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस’ रिपोर्ट में भारत ने 23 स्थानों की ज़बरदस्त छलांग लगाते हुए 77वां स्थान हासिल किया है. विश्व बैंक ने 31 अक्टूबर 2018 को वैश्विक कारोबार सुगमता (ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस) रिपोर्ट जारी की. भारत का यह रैंकिंग अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *