Daily News Summary of 04 Nov in details in Hindi

By | November 5, 2018

दैनिक समसामयिकी – 04 November 2018(Sunday)

INTERNATIONAL/BILATERAL
1.भारत, जिम्बाब्वे ने छह समझौतों पर हस्ताक्षर किए
• भारत और जिम्बाब्वे ने शनिवार को छह समझौतों पर हस्ताक्षर किए जिसमें खनन, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी), वीजा छूट और परंपरागत चिकित्सा शामिल हैं। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति इमर्सन मनंगगवा और देश के उपराष्ट्रपति केंबो मोहादी से यहां मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों पर र्चचा की। नायडू अफ्रीका की छह दिवसीय यात्रा के दूसरे चरण में शुक्रवार रात यहां पहुंचे थे।
• उनकी इस यात्रा का उद्देश्य बोत्सवाना, जिम्बाब्वे और मलावी के साथ भारत का रणनीतिक सहयोग प्रगाढ़ करना है। उपराष्ट्रपति कार्यालय ने ट्वीट किया कि नायडू और उनके जिम्बाब्वे समकक्ष के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता के दौरान दोनों पक्षों ने विभिन्न क्षेत्रों पर र्चचा की। इसमें रक्षा, प्रतिरक्षा, खनन, क्षमता निर्माण, स्वास्य एवं कृषि शामिल हैं।
• कार्यालय ने ट्वीट में कहा है, ‘‘खनन, वीजा छूट, प्रसारण एवं संस्कृति आदि क्षेत्रों में पांच सहमतिपत्रों और आईसीटी पर एक कार्ययोजना पर हस्ताक्षर किए गए।
• इससे पहले दिन में नायडू ने जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति मनंगगवा से मुलाकात की और उल्लेख किया कि ‘‘भारत ने अफ्रीकी देश का तब भी समर्थन किया था जब उसे अलग थलग कर दिया गया था।’ दोनों नेताओं ने सभी मोर्चों पर द्विपक्षीय सहयोग पर र्चचा की। मनंगगवा ने जिम्बाब्वे में आम चुनाव के तुरंत बाद नायडू की यात्रा पर प्रसन्नता जताई।
• नायडू ने जिम्बाब्वे के कार्यवाहक विदेश मंत्री एस बी मोयो से भी मुलाकात की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘द्विपक्षीय बैठकों का एक व्यस्त दिन शुरू।
• उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने जिम्बाब्वे के कार्यवाहक विदेश मंत्री एस बी मोयो से मुलाकात की।

2 आतंकवाद मानवाधिकार हनन का सबसे खराब रूप : भारत
• आतंकवाद को मानवाधिकार हनन का सबसे खराब रूप बताते हुए भारत ने इस खतरे से निपटने के संगठित अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया को रोकने का प्रयास करने वाले कुछ देशों की निंदा की। भारत के उपस्थायी प्रतिनिधि तन्मय लाल ने यहां शुक्रवार को कहा, ‘‘आतंकवाद मानवाधिकार हनन के सबसे खराब शैलियों में से एक के रूप में उभरा है। मेरे देश में बेगुनाह लोगों को लगातार आतंकी हमलों का सामना करना पड़ा है, जो हमारी सीमाओं के पार से उत्पन्न होते हैं।’
• उन्होंने कहा, ‘‘आतंकवाद को सबसे बड़ी नियंतण्र चुनौतियों में से एक के रूप में स्वीकृत किए जाने के बावजूद इस खतरे को हल करने के लिए अर्थपूर्ण सामूहिक प्रतिक्रिया को कुछ देशों द्वारा लगातार रोका जा रहा है।’
• मानवाधिकार परिषद की रिपोर्ट पर महासभा के एकर सत्र के दौरान लाल ने यह टिप्पणी की। इस रिपोर्ट का लक्ष्य 1996 में भारत द्वारा प्रस्तावित कंप्रिहेंसिव कन्वेशन ऑन इंटरनेशल टेररिज्म (सीसीआईटी) को अपनाने में विश्व इकाई की विफलता को दर्शाना था।
• लाल ने प्रत्यक्ष रूप से सीसीआईटी या कश्मीर पर मानवाधिकार संबंधी उच्च आयोग कार्यालय की उस रिपोर्ट का जिक्र नहीं किया, जिसकी अंतर्निहित आलोचना हुई थी।

3. श्रीलंका में तमिल गठबंधन करेगा राजपक्षे का विरोध
• श्रीलंका में राजनीतिक विवाद के बीच तमिलों के गठबंधन तमिल नेशनल एलायंस की तरफ से महत्वपूर्ण बयान आया है। गठबंधन ने कहा है कि वह प्रधानमंत्री महंिदूा राजपक्षे के खिलाफ आए अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करेगी। तमिलों की पार्टी की ओर से आए इस बयान से राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरिसेन और प्रधानमंत्री राजपक्षे पर सत्ता बनाए रखने का दबाव बढ़ गया है।
• राजपक्षे ने दावा किया है कि उनके पास सरकार के समर्थन के लिए पर्याप्त संख्या बल है। हटाए गए प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के समर्थक रहे छह सांसद पाला बदलकर उनके खेमे में आ चुके हैं। 26 अक्टूबर को राष्ट्रपति सिरिसेन ने विक्रमसिंघे को प्रधानमंत्री पद से बर्खास्त कर पूर्व राष्ट्रपति महंिदूा राजपक्षे को प्रधानमंत्री नियुक्त कर दिया था। लेकिन संसद के स्पीकर कारू जयसूर्या ने विक्रमसिंघे को ही प्रधानमंत्री माना।
• तमिल नेशनल एलायंस ने जारी बयान में कहा है कि राजपक्षे की नियुक्ति से संविधान के 19 वें संशोधन का उल्लंघन हुआ है। इसलिए एलायंस ने राजपक्षे के खिलाफ पेश होने वाले अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करने का फैसला किया है।
• एलायंस के सांसद एस विलेंथीरियन पाला बदलकर राजपक्षे के साथ हो गए हैं, उन्हें सरकार में उप मंत्री बनाया गया है। माना जा रहा है कि एलायंस के 16 सांसदों में से चार राजपक्षे के संपर्क में हैं। विक्रमसिंघे की यूनाइटेड नेशनल पार्टी ने स्पीकर को राजपक्षे के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है। पार्टी ने संसद में शक्ति परीक्षण की मांग की है।
• विक्रमसिंघे के बहुमत के दावे की अनदेखी करते हुए राष्ट्रपति सिरिसेन ने संसद को 16 नवंबर तक के लिए निलंबित कर दिया था। लेकिन अंतरराष्ट्रीय बिरादरी के दबाव में शुक्रवार को सिरिसेन ने संकेत दिए कि वह संसद को जल्द बहाल कर सकते हैं।
• 225 सदस्यों वाली श्रीलंकाई संसद में बहुमत के लिए सरकार को 113 सदस्यों का समर्थन चाहिए। संसद में विक्रमसिंघे की पार्टी यूएनपी के पास सर्वाधिक 106 सदस्य हैं। राजपक्षे का दावा है कि इनमें से कई सदस्य उनके साथ आ चुके हैं।

SCIENCE
4. पांच साल बाद पहला इंसान अंतरिक्ष में लेगा जन्म
• अंतरिक्ष में कृत्रिम निषेचन1मिशन क्रेडल की तरह ही मिशन लोटस पर भी वैज्ञानिक काम कर रहे हैं। इसके तहत 2021 में अंतरिक्ष में कृत्रिम मानव निषेचन कराया जाएगा। धरती से महिला के अंडाणु और पुरुष के शुक्राणु अंतरिक्ष भेजे जाएंगे। वहां इनका निषेचन कराया जाएगा। भ्रूण तैयार होने पर चार दिन बाद इसे वापस धरती पर लाया जाएगा। इस अभियान में भी सामान्य गुरुत्व बरकरार रखा जाएगा जिससे कि भ्रूण को भारहीनता की स्थिति से न जूझना पड़े
• क्या है मिशन क्रेडल :-2024 तक अंतरिक्ष में पहले इंसान के पैदा होने से जुड़ा अभियान मिशन क्रेडल है। अन्य ग्रह पर बसने के लिहाज से इसे अहम माना जा रहा है। तभी तो दुनिया भर के वैज्ञानिक इसे ‘किसी शिशु का भले ही यह छोटा कदम हो लेकिन मानवता के कल्याण के लिए विशाल शिशु कदम’ मान रहे हैं।
• महिला का चयन :- इस अभियान के लिए 25 उन महिलाओं का चयन किया जाएगा जिनके गर्भधारण का समय एक दूसरे के आसपास होगा। इनमें से वह कोई एक महिला अंतरिक्ष में भेजी जाएगी जिसका प्रसव दो दिवसीय अभियान के दौरान होना सुनिश्चित होगा।
• चिकित्सा के होंगे पूरे इंतजाम :- कंपनी के सीईओ कीस मुल्डर का कहना है कि गर्भवती महिलाओं को अंतरिक्ष में भेजने से पहले उनकी पूरी मेडिकल स्क्रीनिंग होगी। मिशन के दौरान गुरुत्वाकर्षण और खतरनाक विकिरण से महिला और उसके बच्चे को बचाने के पूरे इंतजाम होंगे।

Source of the News (With Regards):- compile by Dr Sanjan,Dainik Jagran(Rashtriya Sanskaran),Dainik Bhaskar(Rashtriya Sanskaran), Rashtriya Sahara(Rashtriya Sanskaran) Hindustan dainik(Delhi), Nai Duniya, Hindustan Times, The Hindu, BBC Portal, The Economic Times(Hindi& English)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *