Important Events and Daily History of 02 November

By | November 2, 2018

➡ 02 नवंबर का इतिहास (History of 2 November in Hindi (02-11-2018) ::
ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 2 नवंबर वर्ष का 306 वाँ (लीप वर्ष में यह 307 वाँ) दिन है। साल में अभी और 59 दिन शेष हैं।

2 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ (Important Events of 02 November) ::-
1774 – अंग्रेज अधिकारी कमांडर इन चीफ ऑफ ब्रिटिश इंड़िया राबर्ट क्लाइव ने इंग्लैंड में आत्महत्या की।
1834 – एटलस नाम का जहाज भारतीय मजदूरों को लेकर मॉरिशस पहुंचा था जिसे वहां अप्रवासी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
1835 – अमेरिका के मूल निवासियों के विभिन्न गुटों के बीच फ्लोरिडा के ओसिओला में दूसरा सेमीनोले युद्ध शुरू हुआ। यह लड़ाई फ्लोरिडा युद्ध के नाम से भी मशहूर है।
1841 – अकबर खान ने अफ़ग़ानिस्तान में शाह शुजा के खिलाफ विद्रोह किया,जिसमें उसे सफलता मिली।
1852 – फ्रेंकलिन पियर्स अमेरिका के राष्ट्रपति बने।
1914 – रूस द्वारा तुर्की के विरुद्ध युद्ध घोषित।
1951 – मिस्र में ब्रिटेन के खिलाफ हुए प्रदर्शनों पर काबू पाने के लिए करीब छह हजार ब्रिटिश सैनिक पहुंचे।
1984 – अमेरिका में 1962 के बाद पहली बार एक महिला वेल्मा बारफिल्ड को फाँसी की सजा दी गयी।
1986 – बेरूत में कट्टरपंथियों के जरिए बंधक बनाए गए एक अमेरिकी नागरिक डेविड जैकोब्सन को रिहा कराया गया।
1999 – पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में संयुक्त राष्ट्र संघ और अमेरिकी केन्द्रों पर अज्ञात लोगों के द्वारा राकेट से हमला।
2000 – पश्चिम एशिया में हिंसा रोकने के फ़ार्मूले पर सहमति।
2001 – अफ़ग़ानिस्तान में विशेष बलों की संख्या बढ़ाने का अमेरिका का फैसला।
2001 – श्रीपाद येसो नाईक ने केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री में पोत परिवहन पद ग्रहण किया था।
2002 – मुफ़्ती मोहम्मद सईद ने जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री पद को ग्रहण किया था।
2004 – चीन के हेनान में जातीय संघर्ष में 20 मरे।
2005 – ग़ुलाम नबी आज़ाद ने जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री पद को ग्रहण किया था।
2007 – अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर ख़राब सोलर पंखों को ठीक करने के बाद डिस्कवरी के यात्री धरती पर सुरक्षित लौटे।
2008 – केन्द्र सरकार ने सेवानिवृत्त के बाद पेंशन फंड से धन निकालने की सुविधा समाप्त की।

2 नवंबर को जन्मे व्यक्ति (Famous Persons Birthdays born on 02 Nov ) :-
1833 – महेन्द्रलाल सरकार – समाज सुधारक और होम्‍योपैथ को बढ़ावा देने वाले ।
1877 – आगा ख़ाँ तृतीय – शियाओं के निजारी इस्माईली मत के आध्यात्मिक नेता थे।
1883 – बसंत कुमार दास – असम के स्वतंत्रता सेनानी तथा राजनेता।
1897 – सोहराब मोदी – प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता तथा फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।
1929 – राम मोहन – प्रसिद्ध भारतीय चरित्र अभिनेता।
1940 – ममता कालिया, साहित्यकार।
1941 – अरुण शौरी – भारत के अदम्य निर्भीकता वाले पत्रकार, बुद्धिजीवी, प्रसिद्ध लेखक और राजनेता।
1960 – अनु मलिक, हिन्दी फ़िल्म संगीतकार।
1965 – शाहरुख़ ख़ान, हिन्दी फ़िल्म अभिनेता।
1982 – योगेश्वर दत्त – भारत के प्रसिद्ध पहलवान तथा कुश्ती के खिलाड़ी।

2 नवंबर को हुए निधन (Death of Famous Persons on 2nd November) ::
1885 – अण्णा साहेब किर्लोस्कर – मराठी रंगमंच में क्रांति लाने वाले प्रसिद्ध नाटककार।
1950 – जार्ज बर्नार्ड शा का 97 वर्ष की आयु में देहावसान।
2012 – श्रीराम शंकर अभयंकर – भारतीय – अमेरिकी गणितज्ञ।

2 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव (Important Days and Occasions of 02 November) ::-
▪ गुरु श्री हरिराम ज्योति ज्योत (प्राचीन परमपरानुसार) ।
▪ गुरु श्री हरकिशन गुरयायी (प्राचीन परमपरानुसार) ।
▪ श्री बसन्त कुमार जयन्ती ।
▪ पहलवान श्री योगेश्वर दत्त जन्म दिवस ।
▪ अभिनेता शाहरूख खान जन्म दिवस।

🌻आपका दिन मंगलमय हो ।🌻

============================================
You can also join our Telegram channel to get daily News, Current Affairs, Notes by clicking on the below link
Telegram Exam Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *