Important Events and Daily History of 05 November

By | November 5, 2018

➡ 05 नवंबर का इतिहास (History of 5 November in Hindi (05-11-2018) ::
ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 5 नवंबर वर्ष का 309 वाँ (लीप वर्ष में यह 310 वाँ) दिन है। साल में अभी और 56 दिन शेष हैं।

5 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ (Important Events of 05 November) ::-
1556 – पानीपत के दूसरे युद्ध में मुग़ल शासक अकबर ने हेमू को हराया।
1630 – स्पेन और इंग्लैंड के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1639 – मैसाच्युसेट्स में पहले डाकघर की स्थापना हुई।
1678 – जर्मनी की विशेष सेना ब्रैंडनबर्गर्स ने स्वीडन में ग्रीफ्सवाल्ड शहर पर कब्जा जमाया।
1725 – स्पेन और आस्ट्रिया ने गुप्त समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1811 – स्पेन के खिलाफ मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर का प्रथम स्वतंत्रता संघर्ष हुआ।
1854 – क्रीमिया के युद्ध में ब्रिटिश और फ्रांस की संयुक्त सेना ने इकेरमान में रूसी सेना को पराजित किया।
1872 – उल्येसेस एस ग्रांट अमेरिका के दूसरी बार राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।
1895 – आटो मोबाइल के लिए जॉर्ज बी सेल्डम को अमेरिका का पहला पेटेंट मिला।
1895 – अमेरिका के उताह प्रांत ने महिला मताधिकार को स्वीकार किया।
1911 – इटली ने लीबिया पर हमला कर दिया, त्रिपोली और साइरेनैका पर कब्जा जमा लिया।
1914 – इंग्लैंड एवं फ्रांस द्वारा तुर्की के विरुद्ध युद्ध की घोषणा हुई।
1918 – योरोपीय देशों से शुरु हुई इन्फ़लूएन्ज़ा की महाभारी ने दुनिया में दसियों लाख लोगों की जान ली।
1920 – इंडियन रेडक्राॅस सोसाइटी की स्थापना हुई।
1925 – इटली के तानाशाह मुसोलिनी ने इटली की सोशलिस्ट पार्टियों को भंग कर दिया।
1927 – वायसराय लॉर्ड इरविन ने गांधीजी और कांग्रेस पार्टी के अन्य नेताओं से मुलाकात की और साइमन कमीशन की आगामी यात्रा की घोषणा की।
1930 – अमेरिका के महान् साहित्यकार सिन्क्लेयर लेविस को उनकी कृति ‘बाबित्त’ के लिये साहित्य का नोबल पुरस्कार मिला।
1937 – एडोल्फ हिटलर ने गुप्त बैठक बुला कर जर्मन जनता के लिए ज्यादा जगह लेने की अपनी योजना का खुलासा किया।
1945 – भारतीय राष्ट्रीय सेना (आईएनए) के कैदियों के मामलों की सुनवाई लाल किले में शुरू हुई।
1951 – नावेदा परमाणु परीक्षण केंद्र में अमेरिका ने परमाणु परीक्षण किया।
1961 – भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने न्यूयार्क की यात्रा की।
1976 – सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1985 – 24 वर्ष तक शासन करने के बाद तंजानिया के राष्ट्रपति जूलियस न्येरेरे द्वारा पदत्याग।
2001 – भारत तथा रूस ने अफ़ग़ान सरकार में तालिबान की भागीदारी नामंजूर की।
2002 – ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खुमैनी ने जेल में बंद देश के शीर्ष असंतुष्ट नेता अब्दुल्ला नूरी को आम माफी दी।
2004 – गाजा पट्टी और पश्चिमी तट की चार बस्तियों को ख़ाली करने संबंधी प्रधानमंत्री एरियल शैरोन की योजना को इस्रायली संसद ने मंजूरी दी।
2006 – इराक के उच्चाधिकार न्यायाधिकरण ने देश के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को मानवता के ख़िलाफ़ अपराध का दोषी पाते हुए फाँसी की सज़ा सुनाई।
2007 – चीन का पहला अंतरिक्ष यान चेंज-1 चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा।
2012 – सीरिया में आत्मघाती बम विस्फाेट में 50 सैनिक मरे।
2012 – नाइजीरिया में बाढ़ के कारण 363 लोगों की मौत हो गई और 21 लाख से ज्यादा लोग विस्थापित हो गए।
2013- भारत ने अपने पहले मंगल ग्रह परिक्रमा अभियान (एमओएम) के लिए ध्रुवीय रॉकेट को 5 नवम्बर, 2013 को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित करके इतिहास रच दिया।

5 नवंबर को जन्मे व्यक्ति (Famous Persons Birthdays born on 05 Nov ) :-
1870 – बंगाल में स्वराज पार्टी के संस्थापक राजनीतिज्ञ चितरंजन दास का जन्म हुआ।
1917 – बनारसी दास गुप्ता – हरियाणा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री तथा स्वतंत्रता सेनानी।
1921 – उदयराजसिंह – हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार ।

5 नवंबर को हुए निधन (Death of Famous Persons on 5th November) ::
1827 – पियर लाप्लेस नामक फ़्रांसीसी गणितज्ञ का निधन हुआ।
1915 – फ़िरोजशाह मेहता – भारतीय राजनेता तथा बंबई नगरपालिका के संविधान (चार्टर) के निर्माता।
1944 – फ़्रांस के चिकित्सक, जीव वैज्ञानिक और दार्शनिक डॉक्टर एलेक्सेस कार्ल का निधन हुआ।
1950 – फ़ैयाज़ ख़ाँ – ध्रुपद तथा ख़याल गायन शैली के श्रेष्ठतम गायक ।
1982 – विजयदेव नारायण साही, प्रसिद्ध कवि एवं आलोचक।
1995 – इस्रायल के प्रधानमंत्री यित्जाक रॉबिन की गोली मारकर नृशंस हत्या।
1998 – नागार्जुन प्रगतिवादी विचारधारा के लेखक और कवि ।
1999 – वेस्टइंडीज के महानतम तेज गेंदबाज़ मैल्कम मार्शल का निधन।
2008 – बी. आर. चोपड़ा – हिन्दी फ़िल्म निर्माता-निर्देशक ।
2011 – भूपेन हज़ारिका – भारत के ऐसे विलक्षण कलाकार, जो अपने गीत खुद लिखते थे, संगीतबद्ध करते थे और गाते थे।

5 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव (Important Days and Occasions of 05 November) ::-
▪ धनत्रयोदशी/धनतेरस/श्री धनवन्तरी जयन्ती
▪ श्री हनुमान जयन्ती (मेष लग्न में ) / दर्शन / पूजन ।
▪ श्री पद्मप्रभु जयन्ती ।
▪ श्री बनारसी दास गुप्ता जयन्ती ।

🌻आपका दिन मंगलमय हो ।🌻

============================================
You can also join our Telegram channel to get daily News, Current Affairs, Notes by clicking on the below link
Telegram Exam Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *