Interesting Facts about Biology in Hindi Fonts

By | January 5, 2015
जीव-विज्ञान रोचक तथ्य ::-
 घटपर्णी(पिचर प्लांट) और फ्लाई ट्रेप ऐसे पौधे है जो कीटो को खाते हैं। 
 रैफ्लेशिया अर्नाल्डी के फूल दुनिया के सबसे बड़े फूल हैं। ये रंग विरंगे फूल 91 सेमी. व्यास के और इनका वजन 7 किलोग्राम होता है। 
 ”चीनी विक्टोरिया” विश्व का सबसे बड़ा फूलदार पौधा है। यह पौधा सन 1892 में कैलिफोर्निया /अमेरिका में लगाया गया था । 
आज यह लगभग एक एकड़ भूमि घेरे हुए है।इसका वजन 228 टन है। जब यह फूलता है तो लगभग 15 लाख फूलो से लद जाता है। 
 कैलिफोर्निया का ”जनरल शर्मेन” नामक वृक्ष दुनिया का सबसे विशाल वृक्ष है। यह 85 मीटर लम्बा और 2030 टन वजनी है। 
 विश्व का सबसे बड़ा पक्षी ”शुतुरमुर्ग” और सबसे छोटा ”किवी”
है ।दोनो ही पक्षी उड़ने में असमर्थ हैं।
 लैक्टिक अम्ल के मांसपेशियों में जम जाने के कारण थकान होती है। लैक्टिक अम्ल के कारण ही दूध फट जाता है। 
 मलेरिया सिर्फ मादा एनेफिलीज मच्छर के काटने से नही होता बल्कि उसकी आंतो में रह रहे परजीवी प्लाज्मोडियम के कारण होता है। मच्छर तो केवल वाहक का कार्य करता है। 
 समान्यत: हम श्वसन का अर्थ सांस लेना या छोड़ना समझते है लेकिन इसे श्वासोच्छवास का जाता है। जबकि श्वसन का अर्थ कार्बोहाइड्रेट/भोजन का आक्सीकरण या अपचयन होता है। 
 जन्तु विज्ञान के जनक अरस्तु को कहा जाता है। 
 कोशिका की खोज राबर्ट हुक ने की थी। 
 थियोफ्र्स्टस को वनस्पति विज्ञान का जनक कहा जाता है। 
 लाइकोपीन के कारण टमाटर का लाल रंग होता है। 
 कैरोटीन लवक के कारण गाजर का रंग लाल होता है। 
 विटानिन लवक के कारण चुकंदर का लाल रंग होता है। 
 कैप्सेसिन के कारण मिर्च में तीखापन होता है। 
 बैक्टीरिया की खोज एन्टॉनी बॉन ल्यवेन हॉक ने 1683 में की थी 
 क्लोरेल्ग शैवाल अंतरिक्ष में भोजन के रूप में प्रयुक्त होता है। 
 सबसे बड़ा और सबसे ऊंचा पौधा ”सिकोया सेम्परविरेंस” होता है। 
 सबसे छोटा पौधा ”जैनिया पिग्मिया” है। 
 सबसे लम्बी कोशिका ”तंत्रिका कोशिका” होती है। 
 माइटोकांड्रिया को कोशिका का पॉवरहाउस कहा जाता है। 
 लाइसोसोम को आत्मघाती थैली कहा जाता है। 
 वायरस की खोज इवानोवस्की ने की थी।