Best Way to read History Subject for Pre and Main UPSC/PSC

By | January 17, 2018

UPSC/PSC इतिहास विषय प्री एवं मुख्य परीक्षा के लिए पढ़ने का तरीका:

UPSC/State PSC परीक्षा के लिए इतिहास विषय रटने के स्थान पर सही तरीके से पढ़ने की आवश्यकता होती है(कुछ चीजें रटनी भी होती हैं जैसे तारीख,स्थान का नाम,वंशावली इत्यादि) कुछ टॉपिक के उदाहरण द्वारा टॉपिक पढ़ने का तरीका बता रहा हूँ।जहाँ प्री परीक्षा के लिए तथ्य और कॉन्सेप्ट दोनों ही महत्वपूर्ण हैं वहीं मुख्य परीक्षा के लिए तुलनात्मक अध्ययन ज्यादा लाभदायक होता है।

आज कुछ टॉपिक “सिंधु घाटी सभ्यता,वैदिक काल और उत्तर वैदिक काल” को प्री और मुख्य परीक्षा के लिए पढ़ने का तरीका साझा कर रहा हूँ।

प्री परीक्षा के लिए –
तथ्यों को कांसेप्ट के आधार पर समझना जैसे सिंधु घाटी सभ्यता के लोग,उनका निवास स्थल,भवन निर्माण कला,महत्वपूर्ण साक्ष्य,खोजकर्ता,भौगोलिक अवस्थिति,धार्मिक मान्यताएं,वस्त्र आभूषण,पालतू पशु,अर्थव्यवस्था,व्यापार, राजनैतिक स्थिति इत्यादि को समझते हुए पढ़ना।
कुछ बिंदुओं को छोड़कर बाकी अन्य बिंदु ठीक ऐसा ही वैदिक और उत्तर वैदिक काल के लिए पढ़ना साथ मे महिलाओं की स्थिति,राजनैतिक संस्थाएं,समाज,धार्मिक मान्यताएं,निवास स्थल इत्यादि को भी समझते हुए एवं सिंधु घाटी सभ्यता से जोड़ते हुए अथवा सिंधु घाटी सभ्यता से तुलना करते हुए पढ़ना।

मुख्य परीक्षा के लिए-
धर्म या धार्मिक मान्यताओं को सिंधु सभ्यता,वैदिक काल,उत्तर वैदिक काल तुलनात्मक रूप में पढ़ना।

समाज :
1.सिंधु,वैदिक,उत्तर वैदिक,महाजनपद काल,मौर्य काल,गुप्त काल विकास क्रम के साथ पढ़ना।
2.समाज:वैदिक एवं उत्तर वैदिक काल का तुलनात्मक अध्ययन।
3.समाज : मौर्य काल एवं गुप्त काल का तुलनात्मक अध्ययन

अर्थव्यवस्था :
1.सिंधु सभ्यता में विनिमय माध्यम एवं इसके आगे वैदिक,उत्तर वैदिक,मौर्य एवं गुप्त काल तक विकास क्रम।
2.मुद्रा: मौर्य काल एवं गुप्त काल का तुलनात्मक अध्ययन
3.व्यापार : वैदिक काल से गुप्त काल तक व्यापार में आये परिवर्तन

लिखने को तो बहुत कुछ है फिलहाल ये जानना चाहता हूं आप लोगों को ये प्रयास लाभकारी लग रहा है अथवा नहीं। यदि लाभकारी लग रहा है तो कमेंट में सूचित करें आगे धीरे धीरे करके इसी प्रकार अन्य टॉपिक को पढ़ने और उन्हें एक दूसरे से जोड़ने के अनेक तरीके आपके साथ साझा करने में मुझे खुशी होगी।

============================================
You can also join our Telegram channel to get daily News, Current Affairs, Notes by clicking on the below link
Telegram Exam Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *