General Awareness : 10 Question with Explanation – 01 May

By | May 3, 2018

#General_Awareness : 10 Question With Explanation in Hindi
================
1. हाल ही में नैसकॉम के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
– नैसकॉम के अध्यक्ष के रूप में देबजानी घोष को नियुक्त किया गया है| देबजानी नैसकॉम के तीन दशक के इतिहास में इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला है|

2. हाल ही में किन देशों के मध्य पहली मालगाड़ी सेवा का ट्रायल शुरू किया गया है ?
– भारत और बांग्लादेश के मध्य पहली मालगाड़ी सेवा का ट्रायल शुरू किया गया है| इस मालगाड़ी में 60 कंटेनर हैं, जिसमें मुख्य डी-ऑयल्ड केक हैं। यह पशु आहार बनाने के लिए कच्चे माल के रूप में काम आता है। यह भारत के नैहाटी, राणाघाट और गेडे तथा बांग्लादेश के दर्शना और इशुरदी होते हुए बंगबंधु पश्चिम स्टेशन तक पहुंचेगी, जो बांग्लादेश की राजधानी ढाका से करीब 117 किलोमीटर दूर है। पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक हरिंद्र राव ने बताया कि परीक्षण के सफल होने और बांग्लादेश की मंजूरी मिलने पर नियमित रूप से इसे चलाया जाएगा।

3. विश्व का सबसे लम्बा समुद्र पुल किस देश में स्थित है?
– विश्व का सबसे लम्बा समुद्र पुल चीन में स्थित है| यह पुल 55 किलोमीटर लम्बा तथा 6 इंच चौड़ा है| इसमें चार सुरंग और चार कृत्रिम द्वीप शामिल है| यह हांगकांग मकाउ और चीन में मुख्य शहरों को आपस में जोड़ता है| हाल ही में इस पुल का अनावरण किया गया है|

4. लूला दा सिल्वा कौन है?
– लूला दा सिल्वा ब्राज़ील के पूर्व राष्ट्रपति है| यह ब्राज़ील के पैतीसवें राष्ट्रपति है| यह वर्कर्स पार्टी के संस्थापक सदस्य है| इन्हें जवाहर लाल नेहरु पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है| हाल ही में इन्हें ब्राज़ील की अदालत ने गिरफ्तार करने का आदेश दिया है|

5. “उत्तम” क्या है?
– “उत्तम” कोयले की गुणवत्ता की निगरानी के लिए लांच किया गया ऐप है| “उत्तम” का अर्थ- पारदर्शिता लाने के लिए खनन द्वारा प्राप्त कोयले का तीसरे पक्ष के द्वारा मूल्यांकन करना है|

6. “इकारस” क्या है?
– “इकारस” ब्रहामंड के बीच में स्थित नीले रंग का विशाल तारा है| यह तारा इतना दूर है कि इसकी रोशनी को पृथ्वी तक पहुँचने में नौ अरब वर्ष लग जायेंगे| “इकरास” तारा नासा की हबल अंतरिक्ष दूरबीन से खोजा गया है|

7. हाल ही में किस भारतीय खिलाडी ने वेटलिफ्टिंग में कांस्य पदक जीता है?
– भारतीय खिलाडी दीपक लाठेर ने वेटलिफ्टिंग में कांस्य पदक जीता है| दीपक ने कॉमनवेल्थ गेम्स में 69 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग में कांस्य पदक जीता है| दीपक कॉमनवेल्थ में कांस्य पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाडी है|

8. हाल ही में रूस, तुर्की और ईरान के मध्य त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन कहाँ पर आयोजित किया गया है?
– रूस, तुर्की और ईरान के मध्य त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन तुर्की में आयोजित किया गया है| इस सम्मेलन में क्षेत्रीय अखंडता को सुरक्षित करने की शपथ ली गई है|

9. हाल ही में भारत, जापान और अमेरिका की 9वीं त्रिपक्षीय बैठक कहाँ पर आयोजित की गई है?
– भारत, जापान और अमेरिका की 9वीं त्रिपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई है| इस बैठक में भारत, जापान और अमेरिका ने मुक्त, खुला और समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र सुनिश्चित करने के लिए सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है|

10. विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना कब की गई थी?
– विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना 7 अप्रैल 1948 में की गई थी| इसकी स्थापना के दिन को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। इस संगठन का उद्देश्य दुनियाभर के लोगों के स्वास्थ्य का स्तर ऊंचा करना है। डब्ल्यूएचओ का मुख्यालय स्विट्जरलैंड के जिनेवा शहर में स्थित है। डब्ल्यूएचओ की स्थापना के समय संयुक्त राष्ट्र के तत्कालीन सभी 61 सदस्य देशों ने सहमति जताई थी। इस समय 194 देश विश्व स्वास्थ्य संगठन के सदस्य हैं। डब्ल्यूएचओ की स्थापना से अब तक संगठन ने कई जानलेवा बीमारियों और चेचक जैसी महामारियों को मिटाने के लिए कदम उठाए हैं। इसके अलावा पोलियाे मिटाने के लिए भी लगातार काम किया है। फिलहाल संगठन टीबी, कैंसर और एचआईवी जैसी बड़ी बीमारियों को मिटाने पर काम कर रहा है। पोषण, खाद्य सुरक्षा और यौन संबंधी बीमारियां भी इसके कार्यक्षेत्र में अहम हैं। हिमाचल की गीता वर्मा को डब्ल्यूएचओ ने कैलेंडर गर्ल बनाया है। गीता एक स्वास्थ्य कार्यकर्ता हैं और पहाड़ी इलाके के दुर्गम रास्तों में बाइक से जाती हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *