General Awareness : 10 Question with Explanation – 04 May

By | May 7, 2018

#General_Awareness : 10 Question With Explanation in Hindi
==========
1. हाल ही में किस राज्य में ब्रेन डेड मामलों पर दिशा निर्देशन जारी किये गये है?
केरल में ब्रेन डेड मामलों पर दिशा निर्देशन जारी किये गये है| केरल स्टैण्डर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर को अपनाने वाला पहला देश है| इन दिशा निर्देशों के तहत चार डॉक्टरों का एक मेडिकल बोर्ड मरीज के ब्रेन डेड होने की पुष्टि करेगा| इससे परिजनों को मरीज के अंगदान करने में सहूलियत मिलेगी|

2. हाल ही में “गोवर्धन योजना” किस राज्य में शुरू की गई है?
– “गोवर्धन योजना” हरियाणा में शुरू की गई है| यह एक केंद्र प्रायोजित योजना है| जिसका अर्थ “गैलवनाइजिंग ऑर्गेनिक बायो-एग्रो रिसोर्स धन” है|

3. आरएच-300 क्या है?
– आरएच-300 एक ध्वनि रॉकेट है| इस रॉकेट की मदद से सटीक जानकारी मिल सकेगी तथा वायुमंडल की निचली सतह पर होने वाली उथल पुथल का सटीक अनुमान लगाया जा सकेगा| 1960 में वातारवण संबंधी अध्ययन करने के लिए विदेशी रॉकेट की सहायता ली गई थी| हाल ही में इसका सफल परीक्षण किया गया है|

4. “क्रिप्टो जैंकिंग” किसे कहते है?
– किसी भी हैकर द्वारा क्रिप्टो करेंसी को माइन करने के लिए अनाधिकृत कम्पूटर के उपयोग को “क्रिप्टो जैंकिंग” कहते है| “क्रिप्टो जैंकिंग” को साइबर अपराध वर्ष 2017-18 में सबसे अधिक प्रचलित साइबर अपराधों की सूची में शामिल है|

5. रामनाथ कोविंद कौन है ?
– रामनाथ कोविंद भारत के राष्ट्रपति है| हाल ही में इन्होनें अफ्रीकन देश इक्वाटोरियल गिनी, स्वाजीलैंड और जांबिया का दौरा किया है| कोविंद इक्वाटोरियल गिनी का दौरा करने वाले भारत के पहले राष्ट्रति है|

6. सिकंदर सिंह मलूका कौन है ?
– सिकंदर सिंह मलूका शिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री है| हाल ही में इन पर ऑस्ट्रेलिया में एक कार्यक्रम के दौरान जूता फेंका गया है| मलूका ऑस्ट्रेलिया में एक कबड्डी मैच में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे| वहां मौजूद प्रदर्शनकारी मलूका के 2015 में सिख धर्मग्रंथ की बेअदबी के बाद कथित टिप्पणी से नाराजगी जताते हुए विरोध करने लगे। इसी दौरान किसी प्रदर्शनकारी ने जूता मारा था|

7. हाल ही में किस देश की टीम ने बंडसेलिगा चैम्पियनशिप का ख़िताब जीता है ?
– जर्मनी की बायर्न म्यूनिख टीम ने बंडसेलिगा चैम्पियनशिप का ख़िताब जीता है| बायर्न म्यूनिख ने बंडसेलिगा चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में औग्सबर्ग को 4-2 से हराकर यह ख़िताब जीता है |

8. सद्दाम हुसैन के तानाशाही शासन का अंत कब हुआ था?
– सद्दाम हुसैन के तानाशाही शासन का अंत 9 अप्रैल 2003 में हुआ था| उस वक्त इराक की राजधानी बगदाद की सड़कों पर अमेरिकी सेना के टैंक गश्त कर अपनी जीत का जश्न मना रहे थे। बगदाद के मुख्य चौराहे कुछ लोगों ने सद्दाम हुसैन के भीमकाय बुत को नीचे गिराने की कोशिश की थी। कुछ लोगों ने बुत पर चढ़कर उसके गले में फंदा लगाकर उसे नीचे खींचने की कोशिश की। बाद में अमेरिकी सैनिकों के वाहन की मदद से बुत को नीचे गिराया। सद्दाम के तख्तापलट के साथ बगदाद तो अमेरिका के नियंत्रण में आ गया, लेकिन सद्दाम का पता नहीं चल पा रहा था। 14 दिसंबर 2003 को अमेरिका ने इस बात की पुष्टि की कि सद्दाम को एक दिन पहले गिरफ्तार कर लिया गया है। करीब एक साल बाद सद्दाम पर मुकदमा चला और उन्हें फांसी दे दी गई।

9. लंदन में स्थित बिग बेन घड़ी में 14 टन की विशालकाय घंटी कब लगाई गई थी?
– लंदन में स्थित बिग बेन घड़ी में 14 टन की विशालकाय घंटी 10 अप्रैल 1858 में लगाई गई थी| बिग बेन, लंदन के वेस्टमिंस्टर पैलेस के उत्तरी छोर पर स्थित घड़ी की बड़ी घंटी का उपनाम है, और क्लॉक टॉवर के रूप में जाना जाता है। यह ब्रिटिश इतिहास की धरोहर का प्रतीक है। इस घंटे ने सबसे पहले 1859 में 31 मई से समय बताना शुरू किया था। जिस समय इस घंटे का निर्माण हुआ, तब निगरानी आयुक्त सर बेंजामिन हॉल थे। उन्होंने ही इसे बनवाया था। इस घंटे पर दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जर्मन सेनाओं ने दर्जन भर हमले किए थे, लेकिन वह इन हमलों से प्रभावित नहीं हुआ। दुनिया की सबसे मशहूर टूरिस्ट स्पॉट होने के बावजूद इसका इंटीरियर विदेशी सैलानी नहीं देख सकते। हालांकि यूनाइटेड किंगडम के लोग इसे देख सकते हैं। टॉवर में लिफ्ट नहीं है, इसलिए ऊपर जाने के लिए 334 सीढ़ियां चढ़नी होती हैं।

10. विश्व स्वास्थ्य दिवस कब मनाया जाता है ?
– विश्व स्वास्थ्य दिवस प्रतिवर्ष 7 अप्रैल को मनाया जाता है| यह विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाया जाता है| यह दिवस स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जानकारी और जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है| इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस का विषय “सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवच, सबके लिए, हर जगह” रखा गया है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *