General Awareness Questions with Explanation – 02 July

By | July 3, 2018

#General_Awareness : 10 Question With Explanation in Hindi
=================
1. हाल ही में किस राज्य में “पानी बचाओ पैसे बचाओ” योजना शुरू की गई है?
– पंजाब में “पानी बचाओ पैसे बचाओ” योजना शुरू की गई है| यह योजना भूमिगत पानी की कमी की जांच करने हेतु शुरू की गई है|

2. हाल ही में “गंगा हरितामे योजना” किस राज्य में शुरू की गई है?
– “गंगा हरितामे योजना” उत्तर प्रदेश में शुरू की गई है| यह योजना गंगा नदी के जल ग्रहण क्षेत्र और भूमि क्षरण को नियंत्रित करने तथा वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है

3. हाल ही में किस राज्य में ‘ऑनलाइन संपत्ति रजिस्ट्रेशन प्रणाली’ शुरू की गई है?
– पंजाब में ‘ऑनलाइन संपत्ति रजिस्ट्रेशन प्रणाली’ शुरू की गई है| पंजाब ‘ऑनलाइन संपत्ति रजिस्ट्रेशन प्रणाली’ शुरू करने वाला देश का पहला राज्य है|

4. “सेशेल्स” क्या है?
– “सेशेल्स” हिंद महासागर में स्थित 115 द्वीपों का एक द्वीपसमूह राष्ट्र है| यह अफ़्रीकी मुख्यभूमि से लगभग 1500 किलोमीटर दूर पूर्व में और मेडागास्कर के, उत्तर पूर्व में स्थित है| सेशेल्स में अफ़्रीकी महाद्वीप के किसी भी अन्य देश के मुकाबले सबसे कम आबादी है| हाल ही में भारत सेशेल्स में अपना एक सैन्य अड्डा स्थापित करने की तैयारी कर रहा है|

5. यूसुफ सलीम कौन है?
– यूसुफ सलीम पाकिस्तान मे न्यायाधीश के रूप में नियुक्त होने वाले पहले दृष्टिहीन व्यक्ति है| वर्तमान में यूसुफ़ सलीम पंजाब सरकार में असिस्टेंट डायरेक्टर (लीगल) के पद पर कार्यरत है|

6. हाल ही में विश्व खाद्य पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
– विश्व खाद्य पुरस्कार से लॉरेंस हद्दाद और डॉ. डेविड नाबरो को सम्मानित किया गया है| लॉरेंस हद्दाद और डॉ. डेविड नाबरो विश्व खाद्य पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय है|

7. हाल ही में किस भारतीय अभिनेता को ‘आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट इन इंडियन सिनेमा’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
– भारतीय अभिनेता अनुपम खेर को ‘आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट इन इंडियन सिनेमा’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| अनुपम खेर को यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा में बहुमूल्य योगदान देने के लिए दिया गया है|

8. हाल ही में ‘कोआर्डिनेट पेट्रोल’ नौसना अभ्यास का पहला संस्करण किन देशों के मध्य आयोजित किया गया है?
– ‘कोआर्डिनेट पेट्रोल’ नौसना अभ्यास का पहला संस्करण बांग्लादेश और भारत के मध्य आयोजित किया गया है| यह अभ्यास भारत और बांग्लादेश के बीच रक्षा संबंधो को सुधारने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है|

9. हाल ही में किस भारतीय ने सिंगापुर राष्ट्रीय तैराकी सिशिप में स्वर्ण पदक जीता है?
– भारतीय तैराक विरधवल खड़े ने सिंगापुर राष्ट्रीय तैराकी सिशिप में स्वर्ण पदक जीता है| खड़े ने सिंगापुर राष्ट्रीय तैराकी चैम्पियनशिप में ओलिंपिक चैम्पियन जोसफ स्कॉलिंग को हराकर 100 मीटर फ्रीस्टाइल का स्वर्ण पदक जीता है|

10. करमान कौर थांडी का संबंध किस खेल से है?
– करमान कौर थांडी टेनिस से है| करमान कौर थांडी भारत की और से टेनिस खेलती है| हाल ही में करमान कौर थांडी ने आईटीएफ एकल का ख़िताब जीता है| यह थांडी का पहला आईटीएफ ख़िताब है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *