General Awareness Questions with Explanation – 17 July

By | July 18, 2018

#General_Awareness : 10 Question With Explanation in Hindi
===============
1. हाल ही में किस देश के पूर्व राष्ट्रपति की विदेश यात्रा पर रोक लगाई गई है?
– पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की विदेश यात्रा पर रोक लगाई गई है| वर्तमान में आसिफ अली जरदारी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के सह-अध्यक्ष है| सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी बैंक एकाउंट मामले के कारण आसिफ अली जरदारी की विदेश यात्रा पर रोक लगाई है|

2. हाल ही में किस देश ने वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों के लिए वीजा खोले है?
– यूनाइटेड किंगडम ने वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों के लिए वीजा खोले है| यह वीजा यूनाइटेड किंगडम के शोध क्षेत्र के विकास को प्रोत्साहित करने तथा भारतीय और विदेशी वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के लिए खोले गए है|

3. हाल ही में किस भारतीय खिलाडी ने एफआईजी आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक वर्ल्ड चैलेंज कप में स्वर्ण पदक जीता है?
– भारतीय खिलाडी दीपा कर्मकार ने एफआईजी आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक वर्ल्ड चैलेंज कप में स्वर्ण पदक जीता है| यह दीपा का वर्ल्ड चैलेंज कप में पहला पदक है| दीपा को आगामी एशियाई खेलों के लिए चुनी गई 10 सदस्यीय भारतीय जिम्नास्टिक्स टीम में शामिल किया गया है।

4. फीफा विश्व कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाडी कौन है?
– फीफा विश्व कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाडी जर्मनी के लोथार मथायस है| इन्होनें 25 मैच खेले है| चार बार की विश्व चैम्पियन रही जर्मनी की और से मथायस ने 1982 से 1998 तक पाँच विश्व में हिस्सा लिया था| इन्होनें जर्मनी के लिए 150 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और 23 गोल किए है|

5. सर्जेई इग्नाशेविच का संबंध किस खेल से है?
– सर्जेई इग्नाशेविच का संबंध फुटबॉल से है| सर्जेई इग्नाशेविच रूस के सबसे अनुभवी खिलाडी है| इग्नाशेविच ने रूस की ओर से 127 मैच खेले और 9 गोल किए है| इग्नाशेविच 2005 में सीएसकेए मॉस्को के यूईएफए कप खिताब के दौरान टीम के कप्तान रहे थे। हाल ही में सर्जेई इग्नाशेविच ने संन्यास की घोषणा की है|

6. ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के बेडरूम से घुसपैठिया कब घुसा था?
– ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के बेडरूम से घुसपैठिया 9 जुलाई 1982 में घुसा था| 9 जुलाई 1982 में बकिंघम पैलेस में सुबह माइकल फागन नाम के शख्स ने चहारदीवारी फांदी और एक पाइप के सहारे महारानी के बेडरूम में पहुंच गया। उसे न तो अलार्म पकड़ पाया न ही महल की सुरक्षा कर रहे पुलिस के सिपाही, जो चारों तरफ तैनात थे। महारानी को उसकी उपस्थिति का पता तब लगा, जब उसने कमरे का पर्दा हटाया। जांच में पता लगा कि उस समय सुरक्षा चक्र के सिपाही बदलने का समय था और शाही कमरे के बाहर तैनात अधिकारी कुत्तों को घुमाने के लिए गया हुआ था। फागन पर इसके लिए मुकदमे दर्ज किए गए। एलिजाबेथ दुनिया की सबसे वृद्ध शासक और ब्रिटेन पर सबसे ज्यादा समय तक शासन करने वाली रानी है। इनके दौर में ब्रिटेन में कई महत्वपूर्ण बदलाव हुए थे|

7. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना कब की गई थी?
– अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना 9 जुलाई 1949 में की गई थी| अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एक भारतीय छात्र संगठन है| इस संगठन का उद्देश्य छात्र हित और राष्ट्र हित है| विद्यार्थी परिषद का नारा – ज्ञान, शील और एकता है|

8. सोमनाथ ज्योतिर्लिंग कहाँ पर स्थित है?
– सोमनाथ ज्योतिर्लिंग गुजरात के सौराष्ट्र में स्थित है| सोमनाथ ज्योतिर्लिंग को पृथ्वी का पहला ज्योतिर्लिंग माना जाता है| शिवपुराण के अनुसार जब चंद्रमा को दक्ष प्रजापति ने क्षय रोग होने का श्राप दिया था, तब चंद्रमा ने सोमनाथ ज्योतिर्लिंग पर तप कर इस श्राप से मुक्ति पाई थी| ऐसा भी कहा जाता है कि इस शिवलिंग की स्थापना स्वयं चंद्रदेव ने की थी।

9. आदि विनायक मंदिर कहाँ पर स्थित है?
– आदि विनायक मंदिर तमिलनाडु के कुटनूर में स्थित है| यह दुनिया का एकमात्र ऐसा मंदिर है जहाँ भगवान गणेश गजमुखी न होकर इंसान स्वरुप में है। यह एकमात्र ऐसा गणेश मंदिर भी है जहां लोग अपने पितरों की शांति कराने के लिए पूजन करने आते हैं। यहां की लोक मान्यता है कि इस जगह पर भगवान श्रीराम ने भी अपने पूर्वजों की शांति के लिए पूजा की थी।

10. नागचंद्रेश्वर मंदिर कहाँ पर स्थित है?
– नागचंद्रेश्वर मंदिर उज्जैन में स्थित है| यह मंदिर साल में सिर्फ एक दिन नागपंचमी (श्रावण शुक्ल पंचमी) पर ही दर्शनों के लिए खोला जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन नागराज तक्षक स्वयं मंदिर में मौजूद रहते हैं। नागचंद्रेश्वर मंदिर में 11वीं शताब्दी की एक अद्भुत प्रतिमा है , इसमें फन फैलाए नाग के आसन पर शिव-पार्वती बैठे हैं। कहते हैं यह प्रतिमा नेपाल से यहां लाई गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *