➡ 04 अक्टूबर का इतिहास (History of 04 October in Hindi (04-10-2018) ::
ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 4 अक्टूबर वर्ष का 277 वाँ (लीप वर्ष में यह 278 वाँ) दिन है। साल में अभी और 88 दिन शेष हैं।
➡ 4 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ (Important Events of 04 October) ::-
1227 – खलीफा अल-आदिल की हत्या की गई।
1824 – मेक्सिको ने नया संविधान बनाया और एक गणराज्य बना।
1830 – नीदरलैंड से अलग होकर बेल्जियम साम्राज्य बना।
1943 – यूएस ने जापानियों से सॉलोमन द्यीप पर कब्जा कर लिया।
1956 – ग्रेट ब्रिटेन ने आस्ट्रेलिया में परमाणु परीक्षण किया।
1957 – सोवियत संघ ने मानव इतिहास का पहला 83.5 किलोग्राम भारी उपग्रह स्पुतनिक सफलता से अंतरिक्ष में पहुंचाया था। इसने 92 दिनों में 1400 बार पृथ्वी का चक्कर लगाया और पहली बार अंतरिक्ष से पृथ्वी पर रेडियायी संदेश भेजा।
1963 – क्यूबा और हैती में चक्रवाती तूफान ‘फ्लोरा’ से छह हजार लोग मरे।
1966 – लेसोथो देश ने ब्रिटेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की और आज का दिन इस देश में राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है।
1977 – भारत के विदेश मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक को हिंदी में संबोधित किया। हिंदी में दिया गया यह पहला संबोधन था।
1979 – पाकिस्तान में राष्ट्रीय भाषा प्राधिकरण संस्था की स्थापना की गयी जिसका उद्देश्य उर्दू भाषा को प्रचलित करना है।
1986 – भारतीय हेलिकॉप्टर निगम की स्थापना हुई।
1996 – पाकिस्तान के 16 वर्षीय बल्लेबाज़ शाहिद अफ़रीदी ने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच में 37 गेंदों में शतक बनाकर विश्व कीर्तिमान रचा।
2000 – चांग चून शियुंग ताइवान के नये प्रधानमंत्री बने।
2002 – पाकिस्तान में शाहीन प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण किया गया।
2005 – बाली बम कांड में दो संदिग्ध व्यक्ति गिरफ़्तार।
2006 – जूलियन असांजे ने विकीलीक्स की स्थापना की।
2008 – अमेरिका की विदेश मंत्री कोंडोलीजा राइस एक दिन के लिए भारत यात्रा पर रहीं।
2011 – अमेरिका ने इस्लामिक स्टेट (आईएस) के मुखिया अबू बकर अल बगदादी को वैश्विक आतंकवादी के रूप में चिन्हित किया और साथ ही उस पर एक करोड़ डॉलर का ईनाम भी रखा।
2012 – चीन में आये भूस्खलन के बाद 19 लोग दबकर मरे।
2012 – फॉर्मूला वन के बादशाह माइकल शूमाकर ने संन्यास लिया।
➡ 4 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति (Famous Persons Birthdays born on 04 Oct ) :-
1857 – श्यामजी कृष्ण वर्मा- प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं लेखक।
1884 – रामचन्द्र शुक्ल- बीसवीं शताब्दी के हिन्दी के प्रमुख साहित्यकार ।
1927 – सरला ग्रेवाल – ‘भारतीय प्रशासनिक सेवा’ में भारत की दूसरी महिला अधिकारी तथा मध्य प्रदेश की भूतपूर्व राज्यपाल ।
1931 – संध्या मुखोपाध्याय – हिंदी और बांग्ला पार्श्व गायिका ।
➡ 4 अक्टूबर को हुए निधन (Death of Famous Persons on 4th October) ::
1979 – कस्तूरी बाई – प्रसिद्ध भारतीय कवयित्री, जो माखनलाल चतुर्वेदी की बहन थीं।
2015 – भारतीय फिल्म निर्देशक एवं निर्माता इदिदा नागेश्वर राव का निधन हुआ।
➡ 4 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव (Important Days and Occasions of 05 October) ::-
▪ विश्व पशु कल्याण दिवस ।
▪ भारतीय हैलिकॉप्टर निगम स्थापना दिवस ।
▪ राष्ट्रीय अखण्डता दिवस।
🌻आपका दिन मंगलमय हो ।🌻
============================================
You can also join our Telegram channel to get daily News, Current Affairs, Notes by clicking on the below link
Telegram Exam Channel