Important Events and Daily History of 26 October

By | October 26, 2018

➡ 26 अक्टूबर का इतिहास (History of 26 October in Hindi (26-10-2018) ::
ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 26 अक्टूबर वर्ष का 299 वाँ (लीप वर्ष में यह 300 वाँ) दिन है। साल में अभी और 66 दिन शेष हैं।

➡ 26 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ (Important Events of 26 October) ::-
1774 – फिलाडेल्फिया में अमेरिका की पहली महाद्वीपीय कांग्रेस स्थगित हुई।
1858 – एच.ई. स्मिथ ने वॉशिंग मशीन का पेटेंट कराया।
1905 – नॉर्वे ने स्वीडन से स्वतंत्रता प्राप्त की।
1934 – महात्मा गांधी के संरक्षण में अखिल भारतीय ग्रामीण उद्योग संघ की स्थापना हुई।
1943 – कलकत्ता (तत्कालीन कोलकाता) में हैजे की महामारी से अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में 2155 लोगों की मौत हुई।
1947 – भारत पाकिस्तान के बंटवारे के बाद पाकिस्तान की ओर से हमला होने पर राजा हरि सिंह जम्मू-कश्मीर को भारत में विलय करने पर सहमत हुए।
1947 – इराक में ब्रिटिश सेना का कब्जा हटा।
1950 – संत मदर टेरेसा ने कलकत्ता में चैरिटी मिशन की स्थापना की।
1951 – विंस्टन चर्चिल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।
1955 – पश्चिमी सरकारों के षड़यंत्रों के परिणाम स्वरूप एक नए देश के रुप में दक्षिणी वियतनाम की स्थापना हुई।
1962 – भारत पर चीन के हमले के बाद तत्कालीन राष्ट्रपति ने पहली बार आपातकाल की घोषणा की।
1969 – चांद पर कदम रखने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग और एडविन एल्ड्रिन मुंबई आये।
1975 – मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात अमेरिका की आधिकारिक यात्रा करने वाले देश के पहले राष्ट्रपति बने।
1976 – त्रिनिदाद एंड टोबैगो गणराज्य को ब्रिटेन से आजादी मिली।
1980 – इजरायल के राष्ट्रपति यित्झाक नावोन मिस्र की यात्रा करने वाले पहले इजरायली राष्ट्रपति बने।
1994 – 46 साल से जारी युद्ध को समाप्त करते हुए इस्रायल और जार्डन के बीच अरावा क्रासिंग पर बहुप्रतीक्षित शांति संधि सम्पन्न हुई।
1999 – उच्चतम न्यायालय ने आजीवन कारावास की अवधि 14 वर्ष तय की।
2001 – जापान ने भारत और पाकिस्तान के ख़िलाफ़ लगे प्रतिबंधों को हटाने की घोषणा की।
2005 – वर्ष 2006 को भारत-चीन मैत्री वर्ष के रूप में मनाने का फैसला।
2006 – इस्रायल में एक मंत्री ने भारत से बराक सौदे पर जांच की मांग की।
2007 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का महत्त्वपूर्ण यान डिस्कवरी अंतर्राष्ट्रीय स्पेश स्टेशन पर सफलतापूर्वक उतरा।
2007 – अमेरिका ने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स तथा वहाँ के बैंकों पर प्रतिबन्ध लगाया।
2012 – बर्मा में हिंसक झड़पों में 64 लोगों की मौत।
2012 – अफ़ग़ानिस्तान में एक मस्जिद में आत्मघाती हमले में 41 की मौत, 50 घायल।
2015 – उत्तर पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान के हिंदूकुश पर्वत श्रृंखला में 7.5 तीव्रता वाले भूकंप से 398 लोगों की मौत, 2536 घायल।

➡ 26 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति (Famous Persons Birthdays born on 26 Oct ) :-
1775 – भारत में मुगलों के अंतिम सम्राट बहादुरशाह जफर का जन्म हुआ।
1886 – गोदावरीश मिश्र – उड़ीसा के प्रसिद्ध समाज सुधारक, साहित्यकार और सार्वजनिक कार्यकर्ता।
1890 – गणेशशंकर विद्यार्थी – पत्रकार , स्वाधीनता संग्राम में गणेशशंकर विद्यार्थी का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।
1923 – राम प्रकाश गुप्ता – ‘भारतीय जनता पार्टी’ के प्रसिद्ध नेता तथा उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमन्त्री।
1924 – ठाकुर प्रसाद सिंह – भारत में नवगीत विधा के कवियों में में से एक थे।
1971 – प्रीति सिंह – भारतीय साहित्यकार, उपन्यासकार एवं सम्पादिका।

➡ 26 अक्टूबर को हुए निधन (Death of Famous Persons on 26th October) ::
1947 – लॉर्ड लिटन द्वितीय – बंगाल के ब्रिटिश गवर्नर । (1922-27 ई.) और मंचूरिया थे।
1955 – डी. वी. पलुस्कर, प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक ।
1956 – बलराज भल्ला – प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा महात्मा हंसराज के पुत्र।
1981 – दत्तात्रेय रामचन्द्र बेंद्रे – भारत के प्रसिद्ध कन्नड़ कवि और साहित्यकार ।
2000- मन्मथनाथ गुप्त- प्रमुख क्रान्तिकारी तथा लेखक ।

➡ 26 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव (Important Days and Occasions of 26 October) ::-
▪ गुरु रामदास जी जयन्ती ( प्राचीन परमपरानुसार ) ।
▪ श्री गणेश शंकर विद्यार्थी जयन्ती।

🌻आपका दिन मंगलमय हो ।🌻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *