Practice questions for UPSC & State PCS Prelims exams-4 Oct

By | October 8, 2018

Daily UPSC & State PCS prelims exams, Practice questions 4 October 2018

Q1. उच्च शिक्षा वित्त पोषण एजेंसी के संदर्भ में गलत कथन का चयन कीजिए-
1- उच्च शिक्षा वित्त पोषण एजेंसी के तहत शिक्षा के क्षेत्र में 2022 तक बुनियादी ढांचे और प्रणालियों के पुनरूद्धार के लिए वर्तमान के 20,000 करोड़ के बजट को बढ़ाकर 2,00,000 करोड़ किया जाएगा।
2- केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (केनरा बैंक) के साथ मिलकर एक स्पेशल पर्पज व्हीकल के रूप में सितम्बर 2015 में हेफा को मंजूरी दी थी।

Response:
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1 व 2 दोनों✔
व्याख्याः उच्च शिक्षा वित्त पोषण एजेंसी के तहत शिक्षा के क्षेत्र में 2022 तक बुनियादी ढांचे और प्रणालियों के पुनरूद्धार के लिए वर्तमान के 10,000 करोड़ के बजट को बढ़ाकर 1,00,000 करोड़ किया जाएगा। इस
तरह कथन 1 गलत है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (केनरा बैंक) के साथ मिलकर एक स्पेशल पर्पस व्हीकल के रूप में सितम्बर 2016 में हेफा को मंजूरी दी थी। इस तरह कथन 2 भी गलत है। अतः उत्तर (C) होगा।
(D) न तो 1 न ही 2

Q2. विश्व बौद्धिक संपदा संगठन संधि के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
1- विश्व बौद्धिक संपदा संगठन संयुक्त राष्ट्र की 17 विशेष एजेंसियों में से एक है।
2- विश्व बौद्धिक संपदा संगठन के 188 सदस्य राज्य हैं, जो अंतर्राष्ट्रीय संधि का प्रबंधन करते हैं।
3- विश्व बौद्धिक संपदा संगठन का मुख्यालय पेरिस फ्रांस में है।
4- भारत विश्व बौद्धिक संपदा संगठन का सदस्य है और डब्ल्यूआइपीओ द्वारा प्रशासित संधियों पर हस्ताक्षर किया है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

Response:
(A) केवल 1 व 3
(B) केवल 2, 3 व 4
(C) केवल 1, 2 व 4✔
व्याख्याः व्याख्याः विश्व बौद्धिक संपदा संगठन का मुख्यालय जिनेवा, स्वीट्जरलैण्ड में है। इस तरह कथन 3 गलत है। हाल ही में कैबिनेट ने डब्ल्यूआईपीओ कॉपीराइट संधि, 1996 और डब्ल्यूआईपीओ प्रदर्शन और फोनोग्राम संधि 1996 में प्रवेश को मंजूरी दी। यह संधि इंटरनेट और डिजिटल पर्यावरण के लिए कॉपीराइट का कवरेज बढ़ाती है। भारत डब्ल्यूआईपीओ का सदस्य है तथा उसके सभी संधियों को मानता है।
(D) इनमें से कोई नहीं

Q3. ‘डिकी बर्ड प्लान’ के बारे में क्या सच है?
1- इसे लार्ड माउंटबेटन के द्वारा अप्रैल, 1947 को प्रस्तुत किया गया।
2- इसके तहत् भारत और पाकिस्तान को दो पृथक राष्ट्र के रूप में विभाजित किया गया।

नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

Response:
(A) केवल 1✔
व्याख्याः डिकी बर्ड प्लान (लार्ड माउंटबेटन का उपनाम) लार्ड माउंटबेटन द्वारा 1947 में प्रस्तुत किया गया जिसमें भारत को कई छोटे-छोटे टुकड़ों में बांटने की व्यवस्था थी। इसे बाल्कन प्लान (Balkan Plan) के नाम से भी जाना जाता है।
भारत के बाल्कनीकरण के इस प्रस्ताव के नेहरू द्वारा विरोध के बाद इसे वापस ले लिया गया। फिर इसकी जगह पर नई योजना पेश की गई जो भारत स्वतंत्रता अधिनियम, 1947 का आधार बनी। इसे 3 जून, 1947 को प्रस्तुत किया गया और 4 जुलाई 1947 को ब्रिटिश संसद में पेश किया गया फिर 18 जुलाई 1947 को यह पारित हुआ।

इसमें भारत और पाकिस्तान को दो पृथक राष्ट्र के रूप में विभाजित किया गया।
(B) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों
(D) न तो 1 न ही 2

Q4. भारतीय संसद ने केशवानंद भारती वाद, 1973 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए निर्णय को पलटने के लिए 1976 में बयालीसवाँ संविधान संशोधन किया गया। बयालीसवें संशोधन के बारे में क्या असत्य है?
Response:

(A) स्वर्ण सिंह समिति की सिफारिशों के आधार पर किए गए इस संविधान संशोधन के जरिए अनुच्छेद 356 में संशोधन करते हुए छह माह के स्थान पर एक साल प्रतिस्थापित किया गया।
(B) इस संशोधन के जरिए राष्ट्रपति के आदेश द्वारा भी संविधान संशोधन को संभव बनाया गया।
(C) इसके जरिए अनुच्छेद 226 में संशोधन करते हुए अन्य प्रयोजन से रिट जारी करने की उच्च न्यायालय की अधिकारिता को सीमित किया गया।
(D) इसके द्वारा अधीनस्थ न्यायालयों के गठन और संरचना को समवर्ती सूची से बाहर निकालकर राज्य सूची में शामिल किया गया।✔

व्याख्याः भारतीय संसद ने केशवानंद भारती वाद 1973 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए निर्णय को पलटने के लिए 1976 में 42वाँ संविधान संशोधन किया। बियालीसवें संविधान संशोधन के बारे में –

स्वर्ण सिंह समिति की सिफारिश के आधार पर किए गए इस संविधान संशोधन के जरिए अनुच्छेद 356 में संशोधन करते हुए छह माह के स्थान पर एक वर्ष से प्रतिस्थापित किया गया।

इस संशोधन के जरिए राष्ट्रपति के आदेश द्वारा भी संविधान संशोधन को संभव बनाया गया।

इसके जरिए अनुच्छेद 226 में संशोधन करते हुए अन्य प्रयोजन से रिट जारी करने की उच्च न्यायालय की अधिकारिता को सीमित किया गया।

इसके द्वारा अधीनस्थ न्यायालयों के गठन और संरचना को राज्य सूची से निकालकर समवर्ती सूची में शामिल किया गया। न कि समवर्ती सूची से राज्य सूची में। विकल्प 4 असत्य है। यह प्रावधान आज भी विद्यमान है।

इस संशोधन के माध्यम से संविधान की प्रस्तावना में ‘प्रभुत्वसम्पन्न लोकतांत्रिक, गणराज्य’ के स्थान पर ‘प्रभुत्वसम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रत्मक, गणराज्य’ का प्रयोग किया गया।

‘राष्ट्रीय एकता’ के स्थान पर ‘एकता एवं अखण्डता’ शब्द का प्रयोग किया गया।

इस संशोधन के माध्यम से संविधान में राज्य के नीति निदेशक तत्वों को मूल अधिकार से अधिक प्राथमिकता दी गई। जिसमें अनुच्छेद 14, 19, 31 भी सम्मिलित है।

मूल कर्तव्यों के लिए एक नए अध्याय 4(A) तथा अनुच्छेद 51(A) जोड़ा गया।

Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1- महात्मा गांधी द्वारा सत्याग्रह सभा की स्थापना रोलेट एक्ट के विरोध में की गई।
2- सत्याग्रह सभा के सदस्य केवल नरमपंथी राष्ट्रवादी थे।
3- सत्याग्रह सभा ने सरकार के साथ असहयोग का समर्थन किया।

उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं?

Response:
(A) केवल 1
(B) केवल 2 और 3
(C) केवल 1 और 3✔
व्याख्याः केवल कथन 1 और 3 सही है जबकि कथन 2 गलत है।
अन्य राष्ट्रवादियों के साथ गाँधीजी भी रोलेट एक्ट से भड़के थे। फरवरी 1919 में उन्होंने सत्याग्रह सभा की स्थापना की, जिसके सदस्यों ने इस अधिनियम की अवज्ञा करने का वचन लिया। यह संघर्ष की एक नई पद्धति थी। राष्ट्रवादी आंदोलन चाहे वह नरमपंथी नेतृत्व में हो या गरमपंथी नेतृत्व में हो अब तक उसने अपने संघर्ष को सीमित कर दिया था। बड़ी बैठक और प्रदर्शन, सरकार के साथ असहयोग, विदेशी कपड़ों और स्कूलों का बहिष्कार तथा आतंकवाद के व्यक्तिगत कृत्य राष्ट्रवादियों के लिए केवल राजनैतिक कार्यों के रूप थे। सत्याग्रह ने शीघ्र ही आंदोलन को एक ऊँचे स्तर तक पहुँचा दिया। राष्ट्रवादी अपने असंतोष और क्रोध को प्रकट करने के लिए केवल मौखिक अभिव्यक्ति के स्थान पर अब कार्यवाही कर सकते थे। राष्ट्रीय कांग्रेस राजनैतिक कार्यों के लिए संगठन बन गया था।
(D) 1, 2 और 3

Q6. असहयोग आंदोलन और सविनय अवज्ञा आंदोलन ने राष्ट्रीय आंदोलन को इस रूप में मजबूत किया किः
1- राष्ट्रवादी भावनाएँ देश के सुदूर क्षेत्रें तक पहुंच गई।
2- द्वितीय पंक्ति के नेता विकसित हुए।
3- लोगों में ब्रिटिश सत्ता की क्रूर शक्ति के सामने डर की भावना समाप्त हो गई।

नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर चुनिएः

Response:
(A) केवल 1
(B) केवल 1 और 3
(C) केवल 2 और 3
(D) 1, 2 और 3✔

व्याख्याः सभी कथन सही है।

असहयोग आंदोलन और सविनय अवज्ञा आंदोलन विफल हो गया लेकिन राष्ट्रीय आंदोलन एक से अधिक तरीकों से सफल हुआ। राष्ट्रवादियों की भावनाएँ देश के सुदूर क्षेत्रें तक पहुँच गई थी। शिक्षित भारतीयों ने अपने ही लोगों पर भरोसा करना सीख लिया। भारतीय लोगों में ब्रिटिश सत्ता की क्रूर शक्ति के सामने डर की भावना समाप्त हो गई और अब ब्रिटिश शक्ति लंबे समय तक उन्हें नहीं डरा सकती थी। उन्होंने बहुत आत्मविश्वास और आत्मसम्मान हासिल कर लिया था जिससे कोई भी पराजय उन्हें हिला नहीं सकती थी। ब्रिटिश सत्ता की क्रूर शक्ति के सामने लोगों में डर की भावना समाप्त हो गई है। गाँधीजी द्वारा यह व्यक्तव्य दिया गया जब उन्होंने उद्घोषणा किया कि ‘‘1920 में शुरू की गई लड़ाई अंत करने के लिए एक लड़ाई है, चाहे यह एक महीना या एक साल या कई वर्षों तक चलता रहे।’’

Q7. निम्नलिखित रोधों (बैरियर्स) पर विचार करें:
1- आमाशय में अम्ल
2- मुँह में लार
3- आँखों के आँसू

उपर्युक्त रोधों में से कौन-सा/से सहज प्रतिरक्षा के कार्यिकीय रोध के तहत आते हैं?

Response:
(A) केवल 1
(B) केवल 1 और 3
(C) केवल 2 और 3
(D) 1, 2 और 3✔

व्याख्याः प्रश्न में उल्लिखित सभी रोध सहज प्रतिरक्षा के कार्यिकीय रोध के अन्तर्गत आते हैं। सहज प्रतिरक्षा में चार प्रकार के रोध हैं। कार्यिकीय रोध उनमें से एक है। अन्य हैं- शारीरिक रोध, कोशिकीय रोध तथा साइटोकाइन रोध।

Q8. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1- पर्यावरण में मौजूद कुछ प्रतिजनों के प्रति प्रतिरक्षा तंत्र की अतिरंजित अनुक्रिया ऐलर्जी कहलाती है।
2- ऐलर्जी मास्ट कोशिकाओं में हिस्टैमिन और सीरोटोनिन जैसे रसायनों के निकलने के कारण होती है।
3- ऐलर्जी का कारण जानने के लिए रोगी को संभावित एलर्जनों की बहुत थोड़ी सी मात्र टैबलेट द्वारा दी जाती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

Response:
(A) केवल 1
(B) केवल 1 और 2✔

व्याख्याः इस प्रश्न का तीसरा कथन गलत है क्योंकि ऐलर्जी का कारण जानने के लिए रोगी को संभावित एलर्जनों की बहुत थोड़ी सी मात्र टीके द्वारा (न कि टैबलेट द्वारा) दी जाती है और प्रतिक्रिया का अध्ययन किया जाता है।

(C) केवल 2 और 3
(D) 1, 2 और 3

Q9. निम्नलिखित में से दिए गए झीलों का उत्तर से दक्षिण सही अनुक्रम कौन सा है?
(A) नासिर झील, विक्टोरिया झील, टंगानिका झील, मलावी झील, करीबा झील✔
(B) नासिर झील, विक्टोरिया झील, मलावी झील, करीबा झील, टंगानिका झील
(C) मलावी झील, विक्टोरिया झील, टंगानिका झील, नासिर झील, करीबा झील
(D) विक्टोरिया झील, नासिर झील, टंगानिका झील, मलावी झील, करीबा झील

Q10. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1- कालगुर्ली ऑस्ट्रेलिया में सोने की खान के लिए प्रसिद्ध है।
2- कोलार गोल्ड फील्ड्स आंध्र प्रदेश के कोलार जिले का एक खनन कस्बा है।
3- एंटवर्प विश्व का हीरे की राजधानी के नाम से जाना जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा /से सही है/ हैं?

Response:
(A) केवल 1
(B) केवल 1 और 2
(C) केवल 1 और 3✔

व्याख्याः कथन 2 सही नहीं है क्योंकि ‘कोलार गोल्ड फील्ड्स’ कर्नाटक के कोलार जिले का एक खनन कस्बा है। इसलिए विकल्प (C) सही है।

(D) 1, 2 और 3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *