Daily GK Dose capsule in Hindi – 08 December

By | December 10, 2018

डेली का डोज 8 December 2018

1. भारतीय रिजर्व बैंक जनवरी 2019 से निम्नलिखित में से किस लेनदेन के लिए ‘लोकपाल योजना’ को कार्यान्वित करेगा?
a. डिजिटल लेनदेन
b. नकद लेनदेन
c. इक्विटी लेनदेन
d. इनमे से कोई नहीं

2. अमेरिका ने 27 वर्षों के बाद निम्नलिखित में से किस देश में अपने राजनयिक मिशन को फिर से स्थापित किया?
a. तंजानिया
b. रवांडा
c. सोमालिया
d. युगांडा

3. हाल ही में कैबिनेट द्वारा मंजूर की गई शाहपुरकंडी बांध परियोजना को किस नदी पर बनाया जा रहा है?
a. ब्यास
b. सतलुज
c. रावी
d. झेलम

4. जलवायु जोखिम सूचकांक-2019 के अनुसार भारत को कौन से स्थान पर रखा गया है?
a. 10वें
b. 14वें
c. 16वें
d. 20वें

5. भारत और चीन के मध्य आयोजित किये जाने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यास का क्या नाम है?
a. हैंड इन हैंड
b. ब्रदर्स टुगेदर
c. रफ एंड टफ
d. ब्रदरहुड एक्सरसाइज़

6. केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने कृषि क्षेत्र का निर्यात 2022 तक दोगुना कर कितने अरब डॉलर पर पहुंचाने के लक्ष्य को सामने रखते हुये कृषि निर्यात नीति को मंजूरी दे दी है?
a. 30 अरब डॉलर
b. 60 अरब डॉलर
c. 20 अरब डॉलर
d. 40 अरब डॉलर

7. सुप्रीम कोर्ट ने पुद्दुचेरी विधानसभा में उप-राज्यपाल किरण बेदी द्वारा बीजेपी के कितने सदस्यों को मनोनीत कर शपथ दिलाने के फैसले को सही ठहराया है?
a. 5
b. 8
c. 7
d. 3

8. किस देश की सरकार ने 18 अंतर्राष्ट्रीय एनजीओ को देश से बाहर निकलने का आदेश दिया है?
a. पाकिस्तान
b. नेपाल
c. भारत
d. चीन

9. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) में मूल वेतन पर सरकार के योगदान को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर कितने प्रतिशत करने की मंजूरी दे दी है?
a. 20 प्रतिशत
b. 25 प्रतिशत
c. 14 प्रतिशत
d. 35 प्रतिशत

10. आरबीआई की छह सदस्यी मौद्रिक नीति समिति ने रेपो रेट (अल्पकालिक उधार दर) को कितने प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा है?
a. 6.5%
b. 7.5%
c. 8.5%
d. 5.5%

उत्तर:
1. a. डिजिटल लेनदेन
विवरण: भारतीय रिजर्व बैंक ने 5 दिसंबर को कहा है कि रिजर्व बैंक नियामक क्षेत्राधिकार के तहत आने वाली संस्थाओं द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं को कवर करने वाली डिजिटल लेनदेन के लिए एक लोकपाल योजना को लागू करेगा.

2. c. सोमालिया
विवरण – संयुक्त राज्य अमेरिका ने सोमालिया में पिछले 27 वर्षों में पहली बार “स्थायी राजनयिक मिशन” को फिर से स्थापित किया है

3. c. रावी
विवरण: केंद्र सरकार ने पंजाब में रावी नदी पर शाहपुरकंडी बांध परियोजना के क्रियान्वयन को मंजूरी प्रदान की है.

4. b. 14वें
विवरण: जर्मनवॉच द्वारा जलवायु जोखिम सूचकांक-2019 जारी किया गया. इस सूचकांक में भारत को पिछले 20 वर्षों की जलवायु संबंधी घटनाओं के आधार पर 14वें स्थान पर रखा गया है.

5. a. हैंड इन हैंड
विवरण: भारत और चीन की सेनाओं के बीच सैन्य कूटनीति और संपर्क के हिस्से के तौर पर प्रतिवर्ष युद्धाभ्यास हैंड-इन-हैंड आयोजित किया जाता है.

6. b. 60 अरब डॉलर
विवरण: केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने कृषि क्षेत्र का निर्यात 2022 तक दोगुना कर 60 अरब डॉलर पर पहुंचाने के लक्ष्य को सामने रखते हुये कृषि निर्यात नीति को मंजूरी दे दी है.

7. d. 3
विवरण: सुप्रीम कोर्ट ने पुद्दुचेरी विधानसभा में उप-राज्यपाल किरण बेदी द्वारा बीजेपी के तीन सदस्यों को मनोनीत कर शपथ दिलाने के फैसले को सही ठहराया है.

8. a. पाकिस्तान
विवरण: पाकिस्तान की सरकार ने 18 अंतर्राष्ट्रीय एनजीओ को देश से बाहर निकलने का आदेश दिया है और 20 अन्य एनजीओ पर इसका खतरा मंडरा रहा है. बतौर रिपोर्ट्स, इनमें से अधिकतर एनजीओ अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के हैं.

9. c. 14 प्रतिशत
विवरण: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) में मूल वेतन पर सरकार के योगदान को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत करने की मंजूरी दे दी है.

10. a. 6.5%
विवरण: आरबीआई की छह सदस्यी मौद्रिक नीति समिति ने रेपो रेट (अल्पकालिक उधार दर) को 6.5% पर अपरिवर्तित रखा है. रिवर्स रेपो रेट को 6.25% रखा गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *