Daily GK Dose capsule in Hindi – 13 December

By | December 13, 2018

डेली का डोज 13 दिसम्बर 2018

1. ग्लोबल कार्बन परियोजना के अनुसार, विश्व कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन कितने प्रतिशत तक बढ़ गया है?
a. 5.7 प्रतिशत
b. 3.3 प्रतिशत
c. 5.0 प्रतिशत
d. 2.7 प्रतिशत✔✅

2. ऑहियो स्टेट यूनिवर्सिटी के किस प्रोफेसर ने ग्लिंका विश्व मृदा पुरस्कार 2018 को जीता?
a. अंजू श्रीवास्तव
b. रतन लाल✔✅
c. मुशीरुल हसन
d. जगन लाल

3. भारत के किस नियंत्रक व महालेखापरीक्षक को संयुक्त राष्ट्र लेखापरीक्षक पैनल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है?
a. राजीव महर्षि✔✅
b. मुकेश महर्षि
c. राहुल सचदेवा
d. अनिल प्रकाश

4. हाल ही में हिंदुस्तान एयरोनॉटिकल लिमिटेड ने कितने किलोमीटर की ऊंचाई तक उड़ान भरने वाले लाइट यूटिलिटी हेलीकाप्टर का विकास किया?
a. 5 किलोमीटर
b. 4 किलोमीटर
c. 6 किलोमीटर✅✔
d. 2 किलोमीटर

5. भारतीय रिज़र्व बैंक का नया गवर्नर किसे नियुक्त किया गया है?
a. उर्जित पटेल
b. शक्तिकांत दास✔✅
c. रघुराम राजन
d. डी॰ सुब्बाराव

6. केंद्र सरकार ने तमिलनाडु में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु एशियाई विकास बैंक के साथ कितने मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये? __
a. 20 मिलियन डॉलर
b. 22 मिलियन डॉलर
c. 25 मिलियन डॉलर
d. 31 मिलियन डॉलर✔✅

7. निम्न में से किस क्रिकेटर ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सर्वाधिक स्कोर के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया?
a. अजय रोहेरा✔✅
b. अजिंक्य रहाणे
c. अर्जुन तेंदुलकर
d. नमन ओझा

8. हाल ही में किस भारतीय शहर में सतत जल प्रबंधन पर पहला अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया?
a. जयपुर
b. लखनऊ
c. पटना
d. मोहाली✔✅

9. निम्न में से किस शहर में खेलो इंडिया युवा खेल-2019 आयोजित किया जाएगा?
a. जयपुर
b. पुणे✅✔
c. दिल्ली
d. रांची

10. तेलंगाना विधानसभा चुनाव के घोषित नतीजों में टीआरएस नेता टी. हरीश राव ने सिद्दीपेट विधानसभा सीट से एक लाख से अधिक मतों से चुनाव जीतकर लगातार कितनी बार जीत दर्ज की है?
a. दूसरी बार
b. तीसरी बार
c. चौथी बार
d. छठी बार✔✅

उत्तर:: Answers with explanation in detail
1.d. 2.7 प्रतिशत
विवरण: ग्लोबल कार्बन परियोजना के अनुसार, विश्व कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन 2.7 प्रतिशत तक बढ़ गया है, कार्बन डाई ऑक्साइड गैस उत्सर्जन के मामले में भारत दुनिया में चौथे पायदान पर है.

2.b. रतन लाल
विवरण: ऑहियो स्टेट यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रतन लाल ने ग्लिंका विश्व मृदा पुरस्कार 2018 को जीता. उन्हें यह पुरस्कार सतत मृदा प्रबंधन में सराहनीय योगदान के लिए दिया है.

3.a. राजीव महर्षि
विवरण: भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (कैग) राजीव महर्षि संयुक्तराष्ट्र की आडिटर समिति के उपाध्यक्ष चुने गये हैं. कैग ने यह जानकारी दी. संयुक्तराष्ट्र की अंकेक्षकों (आडिटरर्स) की समिति में संयुक्तराष्ट्र और उसकी एजेंसियों के बही खातों का आडिट करने वाले बाहरी आडिटर रखे जाते हैं.

4.c. 6 किलोमीटर
विवरण: हाल ही में हिंदुस्तान एयरोनॉटिकल लिमिटेड ने 6 किलोमीटर की ऊंचाई तक उड़ान भरने वाले लाइट यूटिलिटी हेलीकाप्टर का विकास किया, इस हेलीकाप्टर का विकास कर्नाटक के बंगलुरु में किया गया है.

5.b. शक्तिकांत दास
विवरण: शक्तिकांत दास ने 11 दिसम्बर 2018 को भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) के 25वें गवर्नर के रूप में पदभार ग्रहण किया. उनका कार्यकाल तीन वर्ष का होगा. उन्हें उर्जित पटेल के स्थान पर नियुक्त किया गया गया है.

6.d. 31 मिलियन डॉलर
विवरण: केंद्र सरकार ने तमिलनाडु में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एशियाई विकास बैंक के साथ 31 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये.

7.a. अजय रोहेरा
विवरण: मध्य प्रदेश और हैदराबाद के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए रणजी ट्रॉफी के पांचवे राउंड के मुकाबले में मध्य प्रदेश की तरफ से सलामी बल्लेबाज अजय रोहेरा ने 267 रन की नाबाद पारी खेली.

8.d. मोहाली
विवरण: भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड (बीबीएमबी), जल संसाधन मंत्रालय नदी विकास और गंगा संरक्षण की चलाई जा रही राष्ट्रीय हाइड्रोलॉजी परियोजना (एनएचपी) के तत्वावधान में सतत जल प्रबंधन पर प्रथम अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन 10 दिसंबर और 11 दिसंबर को मोहाली में किया गया.

9.b. पुणे
विवरण: खेल मंत्रालय ने ‘खेलो इंडिया स्कूल खेल’ की सफलता को देखते हुए कॉलेज के छात्रों को इसमें शामिल करने और इसका नाम’ खेलो इंडिया युवा खेल’ करने का फैसला किया और आगामी चरण की मेजबानी महाराष्ट्र, पुणे को सौंपी.

10.d. छठी बार
विवरण: तेलंगाना विधानसभा चुनाव के घोषित नतीजों में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) नेता टी. हरीश राव ने सिद्दीपेट विधानसभा सीट से 1 लाख से अधिक मतों से चुनाव जीतकर लगातार छठी बार जीत दर्ज की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *