Daily dosage of General Awareness – 22 Feb

By | February 22, 2019

Daily dosage of general awareness section for upcoming exams 22 feb 2019

1. देशबंधु की उपाधि किस राजनेता को दी गई थी?
(अ) बी. आर. अंबेडकर (ब) चित्तरंजन (सी.आर.) दास (स) बिपिन चंद्र पाल (द) रवीन्द्रनाथ टैगोर
2. कांग्रेस का 1929 का अधिवेशन, जिसमें पूर्ण स्वराज्य का लक्ष्य घोषित किया गया था, कहां पर हुआ था?
(अ) बम्बई (ब) कलकत्ता (स) लाहौर (द) मद्रास
3. असहयोग आंदोलन (1920-22) को क्यों निलंबित किया गया?
(अ) गांधी जी की अस्वस्थता के कारण (ब) हिंदुओं और मुसलमानों के बीच मतभेदों के कारण (स) नेतागणों के बीच मतभेदों के कारण (द) चौरी-चौरा में हुई हिंसक घटना के कारण
4. निम्नलिखित में किस कृत्य के कारण भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को 23 मार्च 1931 में फांसी दी गई थी?
(अ) वर्ष 1928 में लाहौर में सांडर्स की हत्या के कारण (ब) काकोरी षडयंत्र के कारण (स) वर्ष 1929 में केंद्रीय विधानसभा में बम फेंकने के कारण (द) लाहौर षडयंत्र के कारण
5. 20 सितंबर 1932 को यर्वदा जेल में महात्मा गांधी ने आमरण अनशन किसके विरोध में किया?
(अ) सत्याग्रहियों पर ब्रिटिश दमन के विरूद्ध (ब) गांधी इरविन पैक्ट के उल्लंघन के विरूद्ध (स) रैम्से मैकडोनाल्ड के सांप्रदायिक पंचाट के विरूद्ध (द) कलकत्ता में सांप्रदायिक दंगे के विरूद्ध
6. निम्नांकित आंदोलनों में किसमें महात्मा गांधी ने भूख हड़ताल को एक हथियार के रूप में पहली बार प्रयोग किया?
(अ) 1920-22 का असहयोग आंदोलन (ब) 1919 का रॉलेट सत्याग्रह (स) 1918 का अहमदाबाद मिल मजदूर हड़ताल (द) बारदोली सत्याग्रह
7. जालियांवाला बाग में गोली चलाने का आदेश दिया था?
(अ)लार्ड साइमन (ब) रॉलेट (स) ओ. डायर (द) कर्जन वायली
8. महात्मा गांधी के राजनीतिक गुरु कौन थे?
(अ) मदन मोहन मालवीय (ब) बाल गंगाधर तिलक (स) लाला लाजपत राय (द) गोपाल कृष्ण गोखले
9. सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता हमारा के रचनाकार कौन हैं?
(अ) रवीन्द्रनाथ टैगोर (ब) इकबाल (स) रहमत अली (द) भगत सिंह
10. सविनय अवज्ञा आंदोलन 1930 की पराकाष्ठा में गांधीजी ने किसके साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए?
(अ) लार्ड इरविन (ब) लार्ड लिनलिथगो (स) लार्ड वेवेल (द) लार्ड कर्जन
11. वर्ष 1932 में अखिल भारतीय हरिजन संघ के संस्थापक कौन थे?
(अ) महात्मा गांधी (ब) बी. आर. अंबेडकर (स) जगजीवन राम (द) विनोबा भावे
12. भारत में एक व्यक्ति अधिक से अधिक कितनी बार प्रधानमंत्री पद पर नियुक्त हो सकता है?
(अ) केवल एक बार (ब) केवल दो बार (स) केवल तीन बार (द) कितनी ही बार
13. निम्नलिखित में से कौन लोकसभा का नेतृत्व करता है?
(अ) राष्ट्रपति (ब) उपराष्ट्रपति (स) प्रधानमंत्री (द) लोकसभा अध्यक्ष
14. भारत में प्रधानमंत्री का पद है?
(अ) परंपरा पर आधारित (ब) संसद द्वारा सृजित (स) संविधान द्वारा सृजित (द) राष्ट्रपति द्वारा सृजित
15. किसी भी विधेयक को धन विधेयक होने का अंतिम निर्णय कौन देता है?
(अ) प्रधानमंत्री (ब) लोकसभा अध्यक्ष (स) वित्त मंत्री (द) वित्त सचिव
16. लोकसभा का सचिवालय किसके प्रत्यक्ष पर्यवेक्षण एवं नियंत्रण में कार्य करता है?
(अ) लोकसभा अध्यक्ष (ब) प्रधानमंत्री (स) गृहमंत्री (द) संसदीय मामलों का मंत्रालय
17. जिला परिषद् का मुख्य कार्य क्या है?
(अ) समन्वय एवं पर्यवेक्षण (ब) ग्राम विकास (स) नागरिक सुविधाएं जुटाना (द) ग्रामीण एकता का निर्माण
18. पंचायती राज की मुख्य उपलब्धि क्या है?
(अ) राजनीतिक चेतना का विकास (ब) ग्रामीण विकास (स) ग्रामीण समृद्धि (द) ग्रामीण एकता का विकास
19. भारत में बेरोजगारी के आंकड़े एकत्रित एवं प्रकाशित करता है?
(अ) योजना आयोग (ब) वित्त आयोग (स) एन.एस.एस.ओ. (द) यू.एन.ओ
20. भारत में बेरोजगारी की किस्म पाई जाती है?
(अ) ग्रामीण अल्प रोजगार (ब) चक्रीय बेरोजगारी (स) संरचनात्मक बेरोजगारी (द) इनमें से सभी
21. न्यूनतम समर्थन मूल्य का निर्धारक है?
(अ) भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् (ब) राज्य सरकार (स) कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (द) इनमें से कोई नहीं
22. विश्व में दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में भारत का स्थान है?
(अ) प्रथम (ब) द्वितीय (स) तृतीय (द) चतुर्थ
23. भारत के सकल घरेलू उत्पाद में कृषि एवं उससे संबंधित प्रक्षेत्र का अंश है?
(अ) 22 प्रतिशत (ब) 80 प्रतिशत (स) 33 प्रतिशत (द) 15 प्रतिशत
24. द्वितीय हरित क्रांति का संबंध होगा?
(अ) अधिक उपज देने वाले बीजों से (ब) गेहूं के उत्पादन से (स) चावल के उत्पादन से (द) जैव प्रौद्योगिकी के प्रयोग से
25. भारत में तंबाकू का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला राज्य है?
(अ) गुजरात (ब) आंध्र प्रदेश (स) कर्नाटक (द) मध्यप्रदेश
26. भारत-पाकिस्तान बगलियार परियोजना निम्नलिखित नदियों में से किस एक पर स्थित है?
(अ) सतलज (ब) झेलम (स) व्यास (द) चिनाब

सही जवाब-
1.(ब) चित्तरंजन (सी.आर.) दास, 2.(स) लाहौर, 3.(द) चौरी-चौरा में हुई हिंसक घटना के कारण, 4.(अ) वर्ष 1928 में लाहौर में सांडर्स की हत्या के कारण, 5.(स) रैम्से मैकडोनाल्ड के सांप्रदायिक पंचाट के विरूद्ध, 6.(स) 1918 का अहमदाबाद मिल मजदूर हड़ताल, 7.(स) ओ. डायर, 8.(द) गोपाल कृष्ण गोखले, 9.(ब) इकबाल, 10.(अ) लार्ड इरविन, 11.(अ) महात्मा गांधी, 12.(द) कितनी ही बार, 13.(स) प्रधानमंत्री, 14.(स) संविधान द्वारा सृजित, 15.(ब) लोकसभा अध्यक्ष, 16.(अ) लोकसभा अध्यक्ष, 17.(अ) समन्वय एवं पर्यवेक्षण, 18.(अ)राजनीतिक चेतना का विकास, 19.(स) एन. एस. एस.ओ., 20.(द) इनमें से सभी, 21.(स) कृषि लागत एवं मूल्य आयोग, 22.(अ) प्रथम, 23.(अ) 22 प्रतिशत, 24.(द) जैव प्रौद्योगिकी के प्रयोग से, 25.(ब) आंध्र प्रदेश, 26.(द) चिनाब।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *