Daily History and Important Events of 12 February

By | February 12, 2019

➡ 12 फ़रवरी का इतिहास (History of 12 February in Hindi (12-02-2019) ::
ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 12 फ़रवरी वर्ष का 43 वाँ दिन है। साल में अभी और 322 दिन शेष हैं। (लीप वर्ष में 323 दिन)

➡ 12 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ (Important Events of 12 February) ::-
1502 – वास्को द गामा भारत की दूसरी यात्रा के लिए अपने जहाज़ में लिस्बन से रवाना हुआ।
1544 – इंग्लैंड में राजद्रोह के आरोप में जेन जेन ग्रे को मौत की सज़ा दी गई।
1577 – नीदरलैंड के नये गवर्नर आस्ट्रिया के डान जान ने गृहयुद्ध समाप्त करने का आदेश जारी किया।
1610 – फ़्रांस नरेश हेनरी चतुर्थ ने जर्मन प्रोटेस्टेंट यूनियन के साथ समझौता किया।
1689 – विलियम और मेरी इंग्लैंड के राजा तथा रानी घोषित किये गए।
1736 – नादिरशाह फ़्रांस का शासक बना।
1762 – ब्रिटेन की नौसेना ने कैरेबियाई द्वीप मार्टिनिक पर कब्जा किया।
1771 – गुस्टाव तृतीय स्वीडेन के राजा बने।
1818 – दक्षिण अमेरिकी देश चिली को स्पेन से स्वतंत्रता मिली।
1855 – अमेरिकी में मिचीगन विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
1882 – नीदरलैंड के एमेस्टरडम में सोशल डेमोक्रेटिक संघ की स्थापना।
1885 – जर्मन ईस्ट अफ़्रीका कम्पनी का गठन हुआ।
1899 – जर्मनी ने स्पेन से मेरिनास कैरोलिन और पिल्यू द्वीप ख़रीदे।
1912 – चीन ने ग्रेगोरियन कैलेंडर को अपनाया।
1912 – चीन में मंचु वंश ने गद्दी छोड़ दी।
1922 – महात्मा गांधी ने कांग्रेस कार्यकारिणी समिति काे असहयोग आन्दोलन को समाप्त करने के लिये राजी किया।
1925 – उत्तरी यूरोप के बाल्टिक देश इस्टोनिया ने कम्युनिस्ट पार्टी पर प्रतिबंध लगाया।
1928 – गांधी जी ने बारदोली में सत्याग्रह की घोषणा की।
1934 – फ़्रांस में श्रमिक आम हड़ताल पर।
1938 – जर्मनी की सेना ऑस्ट्रिया में प्रवेश किया।
1953 – सूडान के बारे में ब्रिटेन और मिस्र के बीच समझौता हुआ।
1953 – सोवियत संघ ने इजरायल के साथ कूटनीतिक संबंध तोड़े।
1974 – मास्को में नोबेल पुरस्कार विजेता सोवियत संघ के अलेक्जेंडर सोल्जेनित्शिन को गिरफ़्तार किया गया।
1975 – भारत ने खुद को चेचक मुक्त घोषित किया।
1979 – ईरान के प्रधानमंत्री बख्तियार ने सेना का समर्थन खोने के बाद अपने पद से इस्तीफा दिया।
1988 – द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान सात लाख लोगों की हत्या के सिलसिले में 86 वर्षीय एड्रिया आर्टुकोविक को मुकदमा चलाने के लिए अमेरिका से यूगोस्लाविया भेजा गया।
1988 – पश्चिमी तट पर बसे नेबलुस शहर में प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षा बलों द्वारा गोली चलाने से दो व्यक्ति मारे गए और अन्य अनेक घायल हो गए।
1994 – नेशनल गैलरी आॅफ नॉर्वे से एडवर्ड मुंक की विख्यात पेटिंग ‘द स्क्रीम’ चोरी हुई।
1996 – फ़िलिस्तीनी मुक्ति संगठन के नेता यासर अराफात को गाजा में फ़िलिस्तीन के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई।
1998 – अमेरिकी कंपनी राइसटेक को बासमती चावल का पेटेंट सं.रा. अमेरिका द्वारा प्रदत्त।
1999 – अमेरिकी सीनेट ने महाभियोग के मामले में राष्ट्रपति बिल क्लिंटन को बरी किया।
1999 – बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू।
2000 – पंडित रविशंकर फ़्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘कॉमनडियर डीला लीजंड डि आनर’ से सम्मानित।
2000 – पाकिस्तान राष्ट्रमंडल संसदीय संघ से निलम्बित।
2002 – यूगोस्लाविया के पूर्व राष्ट्रपति स्लोबोदान मिलोसेविच का मुकदमा अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायाधिकरण में शुरू हुआ।
2002 – ईरान के एक विमान के ख़ुर्रमबाद हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण 119 लोगों की मौत हुई।
2006 – एमनेस्टी इंटरनेशनल के अनुसार दुनिया से सबसे ज़्यादा बदतर हालात नेपाल में।
2007 – बगलिहार पर विश्व बैंक ने अंतिम रिपोर्ट सौंपी।
2008 – उत्तर प्रदेश सरकार ने बहुचर्चित उत्तर प्रदेश संगठित अपराध नियन्त्रण विधोयक (यूपीकोका) को दोबारा ध्वनिमत से पारित किया।
2008 – अंतरिक्ष केन्द्र पर पहला यूरोपीय लैब स्थापित किया गया। 2008 – पूर्वी तिमोर में राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री पर हमले के बाद प्रधानमंत्री जाना जुस्माओ ने आपातकाल की घोषणा की।
2009 – भारत के वैज्ञानिकों ने विश्व का पहला भैंस क्लोन विकसित किया।
2009 – प्रसिद्ध अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को कैंम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने डीलिट् की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की।
2010 – हरिद्वार महाकुंभ में सात अखाड़ों के क़रीब पचास हज़ार सन्न्यासियों और विभिन्न अखाड़ों के लगभग चार हज़ार नागा अवधूतों सहित लगभग 55 लाख श्रद्धालुओं ने पहले शाही स्नान पर गंगा में डुबकी लगाई।
2013 – उत्तर कोरिया ने तीसरा भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

➡ 12 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति (Famous Persons Birthdays born on 12 Feb ) :-
1742 – नाना फड़नवीस – मराठा राजनेता थे, जो पानीपत के तृतीय युद्ध के समय पेशवा की सेवा में नियुक्त थे।
1809 – महान् प्रकृतिवादी ब्रिटिश वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन का जन्म।
1809 – अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन का जन्म हुआ।
1824 – दयानंद सरस्वती, आर्य समाज के प्रवर्तक और प्रखर सुधारवादी संन्यासी।
1871 – चार्ल्स फ्रीर एंड्रयूज – एक ईसाई मिशनरी, शिक्षाविद् एवं भारत में सामाज सुधारक का इंग्लैंड के न्यूकैसल।

1920 – प्राण – हिन्दी फ़िल्मों के जाने माने नायक, खलनायक और चरित्र अभिनेता।
1967 – चित्रवीणा एन रविकिरण – भारतीय संगीतकार।
1972 – अजय नायडू – भारतीय-अमरीकी अभिनेता।

➡ 12 फ़रवरी को हुए निधन (Death of Famous Persons on 12th February) ::
1266 – दिल्ली के सुल्तान नसीरुद्दीन शाह का निधन।
1713 – जहाँदारशाह – बहादुरशाह प्रथम के चार पुत्रों में से एक था।
1794 – महादजी शिन्दे -रणोजी सिंधिया का अवैध पुत्र और उत्तराधिकारी था।
1804 – जर्मनी के प्रख्यात दार्शनिक एवं विचारक इमैनुएल कांट का 80 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1919 – नवाब सैयद मोहम्मद बहादुर – भारतीय राजनीतिज्ञ, जिन्होंने 1913 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कराची सम्मेलन में अध्यक्षता की थी।
1919 – सूफ़ी अम्बा प्रसाद – प्रसिद्ध राष्ट्रवादी नेता।
2008 – अमेरिका में हाइड एक्ट के सह लेखक टॉम लेंटास का निधन।

➡ 12 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव (Important Days and Occasions of 12 February) ::-
▪ श्री माध्वाचार्य जयन्ती (तिथि अनुसार) ।
▪ महर्षि दयानंद सरस्वती जयन्ती ।
▪ चरित्र अभिनेता प्राण जन्म दिवस ।
▪ उत्पादकता सप्ताह 12 से 18 फरवरी।

🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻

============================================
You can also join our Telegram channel to get daily News, Current Affairs, Notes by clicking on the below link
Telegram Exam Channel – Exam Adda (All Study Material)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *