SSC Hindi Questions on Mughal Emperor – Akbar

By | October 29, 2016

** मुगल काल – अकबर **
——————————-
1. पानीपथ का द्वितीय युद्ध कब और किसके बीच लड़ा गया ?
►-1556 ई. में अकबर और हेमू विकमादित्य के बीच ।

2. पानीपथ का द्वितीय युद्ध में किसकी जीत हुई ?
►-अकबर

3. अकबर का जन्म कब और कहां हुआ ?
►-सन् 1542 ई. में हुमायूं के प्रवास के दौरान अमरकोट में राणा बीरसाल के महल में अकबर का जन्म हुआ ।

4. किसके संरक्षण में अकरब ने 1560 ई. तक शासन किया ?
►-बैरम खां

5. सिंहासन पर बैठते ही अकबर ने कौन सा युद्ध लड़ा और जीता ?
►-पानीपथ की दूसरी लड़ाई

6. अकबर ने कौन-सा कर समाप्त कर दिया ?
►-जजिया

7. अकबर ने सबसे पहले समुद्र कहां देखा ?
►-गुजरात विजय के दौरान

8. गुजरात विजय के दौरान अकबर किन विदेशियों से मिला ?
►-पुर्तगाली

9. हल्दीघाटी का प्रसिद्ध युद्ध कब और किसके बीच हुआ ?
►-1576 ई. में अकबर के सेनापति राजा मानसिंह ने महाराणा प्रताप को हराया ।

10. महाराणा प्रताप कहां का राजा था ?
►-मेवाड़

11. अकबर ने आगरा के नजदीक किस नगर की स्थापना की ?
►-फतेहपुर सीकरी

12. फतेहपुर सीकरी में प्रवेश के लिए बनाये गए दरवाजे को किस नाम से जानते हैं ?
►-बुलंद दरवाजा

13. बुलंद दरवाजा किस उपलक्ष्य में बनाया गया था ?
►-अकबर द्वारा गुजरात जीतने पर

14. अकबर ने फतेहपुर सीकरी में धार्मिक परिचर्चाओं के लिए क्या बनवाया था ?
►-इबादतखाना

15. अकबर ने किस धर्म की स्थापना की ?
►-तौहीद-ए-इलाही या दीन-ए-इलाही

16. दीन-ए-इलाही धर्म स्वीकार करने वाला प्रथम और अंतिम हिंदू कौन था ?
►-बीरबल

17. बीरबल के अलावा किस दरबारी ने दीन-ए-इलाही स्वीकार की ?
►-फैजी

18. अकबर के दरबार में नवरत्न के नाम से प्रसिद्ध व्यक्ति कौन-कौन थे ?
►-बीरबर, मानसिंह, फैजी, टोडरमल, अब्दुर्रहीम खानखाना, अबुल फजल, तानसेन, भगवान दास और मुल्ला दो प्याजा ।

19. आइने अकबरी तथा अकबरनामा की रचना किसने की ?
►-अबुल फजल

20. दहशाला व्यवस्था को लागू करने के लिए किसकी नियुक्ति की गई ?
►-करोरी (जिला अधिकारी)

21. अकबर ने शीरीकलम की उपाधि किसे दी ?
►-अब्दुलसमद

22. जरीकलम की उपाधि से किसे नवाजा गया ?
►-मुहम्मद हुसैन

23. अकबर ने महाभारत का फारसी अनुवाद किस नाम से करवाया ?
►-रम्जानामा

24. महाभारत का फारसी में रम्जानामा नाम से किसने अनुवाद किया ?
►-बदायूंनी नकीव खां

25. अकबर ने पंचतंत्र का फारसी में अनुवाद किस नाम से करवाया ?
►-अनवर-ए-सुहैली

26. पंचतंत्र का फारसी अनुवाद अनवर-ए-सुहैली किसने लिखी ?
►-अबुल फजल

27. अकबर ने भू-राजस्व के लिए कौन सी पद्धति अपनाई ?
►-दहसाला

28. मनसबदारी प्रथा किसने लागू की ?
►-अकबर

29. अकबर की मृत्यु कब हुई ?
►-1605 ई.

30. अकबर के मकबरे का निर्माण किस स्थान पर किया गया ?
►-जहांगीर ने आगरा के निकट सिकन्दरा में अकबर का मकबरा बनवाया ।

31. अकबर के समकालीन कौन से सूफी संत थे ?
►-शेख सलीम चिश्ती

32. बीरबल की मृत्यु कैसे हुई ?
►-युसुफजाइयों के विद्रोह को दबाने में ।

33. अकबर के महत्वपूर्ण कार्य
►- कार्य – वर्ष

दासप्रथा का अंत – 1562
तीर्थ यात्रा कर समाप्त – 1563
जजिया कर समाप्त – 1564
फतेहपुर सीकरी की स्थापना एवं
राजधानी आगरा का वहां स्तानांतरण – 1571
इबादतखाने की स्थापना – 1575
इबादतखाने में सभी धर्मो के लोगों को प्रवेश – 1578
मजहर की घोषणा – 1579
दीन-ए-इलाही की स्थापना – 1582
इलाही संवत् की शुरुआत – 1583
राजधानी लाहौर स्थानांतरित – 1585

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *