*3 मार्च*
*ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 3 मार्च वर्ष का 62 वाँ (लीप वर्ष में यह 63 वाँ) दिन है। साल में अभी और 303 दिन शेष हैं।*
*3 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ*
1575 – मुग़ल बादशाह अकबर ने तुकारोई की लड़ाई में बंगाली सेना को हरा था।
1939 – महात्मा गाँधी, भारत के मुंबई शहर में निरंकुश शासन के विरोध में तेज़ी लाये।
1971 – भारत-पाकिस्तान युद्ध की शुरुआत हुई।
1999 – अब्दुल रहमान अरब मूल के ऐसे प्रथम व्यक्ति बने जिन्हें इस्रायली सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश बनाया गया।
2000 – अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायाधिकरण द्वारा क्रोएशिया के जनरल तिहोमिर ब्लास्किय को 45 साल क़ैद की सज़ा।
2005 – यूक्रेन के राष्ट्रपति विक्टर यूशचेंकों की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय रक्षा परिषद ने इराक से अपने सैनिक वापस बुलाने का निर्णय लिया।
2006 – फिलीपींस में आपातकाल हटा।
2007 – पाकिस्तान ने हत्फ़-2 अब्दाली बेलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया।
2008 – मेघालय में नई विधानसभा के लिए चुनाव में 75% मतदान हुआ। कन्या भ्रूण हत्या रोकने के केन्द्र सरकार ने धन लक्ष्मी नामक नई योजना शुरू की।
दक्षिणी अफ़ग़ानिस्तान में नाटो व अफ़ग़ान सुरक्षा बलों के अभियान में 22 आतंकी मारे गए।
2009 – स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने स्मार्ट यूनिट योजना को लांच किया।
*3 मार्च को जन्मे व्यक्ति*
1839 – जमशेद जी टाटा, भारतीय उद्योगपति।
1955 – जसपाल भट्टी, प्रसिद्ध हास्य अभिनेता
1976 – राइफ़लमैन संजय कुमार, परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक
*3 मार्च को हुए निधन*
1707- औरंगजेब, भारत के मुग़ल बादशाह।
1919 – हरि नारायण आपटे – प्रसिद्ध मराठी भाषी उपन्यासकार, नाटककार तथा कवि।
1982- फ़िराक़ गोरखपुरी प्रसिद्ध उर्दू शायर।
2009 – यादवेन्द्र शर्मा ‘चन्द्र’ – राजस्थान के सर्वाधिक चर्चित व प्रसिद्ध उपन्यासकार, कहानीकार तथा नाटककार।
2002- जी.एम.सी. बालायोगी, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष
2015 – डॉ. राष्ट्रबंधु, डॉ. राष्ट्रबंधु, बाल साहित्य के प्रसिद्ध साहित्यकार
*3 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव*
राष्ट्रीय रक्षा दिवस