World Handicap Day 03 December 2017 in Hindi

By | December 4, 2017

International Day of Disabled Persons is celebrate all over the world on 3rd of December every year. Lets see the History and some main facts related with this day in Hindi.
अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पूरे विश्व में 3 दिसम्बर को मनाया जाता है। यह दिवस शारीरिक रूप से अक्षम लोगों को देश की मुख्य धारा में लाने के लिए मनाया जाता है। वर्ष 2017 के लिए अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस का विषय (थीम) “ट्रांसफॉर्मेशन टुवर्ड्स सस्टेनेबल एंड रेसिलिएंट सोसाइटी फॉर ऑल” है।

इतिहास: (History related to World Disability Day)
▪️ संयुक्त राष्ट्र महासभा के संकल्प 47/3 द्वारा, विकलांग व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय दिवस का वार्षिक आयोजन 1992 में घोषित किया गया था। सयुंक्त राष्ट्र महासभा ने सयुंक्त राष्ट्र संघ के साथ मिलकर वर्ष 1983-92 को अन्तरराष्ट्रीय विकलांग (दिव्यांगजन) दिवस दशक घोषित किया था।

▪️ विकलांगों की दुर्दशा को ध्यान में रखते हुए, संयुक्त राष्ट्र ने 2006 में ‘विकलांग लोगों के अधिकारों पर कन्वेंशन’ को अपनाया। कुल मिलाकर 160 देशों ने कन्वेंशन पर हस्ताक्षर किए हैं।

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस और भारत: (International handicapped day in India)
▪️ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 3 दिसंबर 2017 को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर व्यक्तिगत रूप से, संस्थाओं, संगठनों, राज्यों/जिलों आदि के द्वारा दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में किए गए उत्कृष्ट कार्यो और उपलब्धियों के लिए नई दिल्ली के विज्ञान भवन में “दिव्यांगजन सशक्तीकरण-2017 के राष्ट्रीय पुरस्कार” प्रदान किए।

▪️ यह समारोह सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अंर्तगत दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा आयोजित किया गया।
World Handicap Day


➡ प्रमुख तथ्य: (Facts related to International Day of Persons with Disabilities)
▪️ 2011 की जनगणना के अनुसार, हमारे देश में दिव्यांगजों की संख्या 2.68 करोड़ हैं। दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण के लिए योजनाओं और कार्यक्रमों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के तहत एक नये विभाग का शुभारंभ वर्ष 2012 में किया गया। दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए कई नई योजनाएं और कार्यक्रमों की भी शुरूआत की गई है।

▪️ नेशनल अवार्ड्स का इतिहास 1969 से चला आ रहा है, जब भारत सरकार द्वारा दिव्यांगजनों से संबंधित मुद्दों पर सार्वजनिक ध्यान केंद्रित करने और समाज में उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केवल दो श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाते थे।

▪️ दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2013 में अधिसूचित किया गया। इसमें अब 14 व्यापक श्रेणियां के अंतर्गत व्यक्तियों और संस्थानों के लिए 58 पुरस्कार हैं। इस वर्ष, व्यक्तियों और संस्थानों के लिए 52 पुरस्कार प्रदान किए जा रहे हैं। पुरस्कार में प्रत्येक के लिए एक प्रमाण पत्र, और कुछ श्रेणियों में पदक और नकदी धनराशि के रूप में 43.50 लाख रूपए शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *