Important Events and Daily History of 07 February

By | February 7, 2018

7 फ़रवरी का इतिहास (History of 07 February in Hindi (07-02-2018) ::
*ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 6 फ़रवरी वर्ष का 38 वाँ दिन है। साल में अभी और 327 दिन शेष हैं। (लीप वर्ष में 328 दिन)*

7 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ (Important Events of 07 February) ::-
1792 – आस्ट्रेलिया एवं प्रुशिया ने फ़्रांस के ख़िलाफ़ एक समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1831 – बेल्जियम में संविधान लागू।
1856 – नवाब वाजिद अली शाह द्वारा अवध राज्य का ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी में शांतिपूर्ण विलयन।
1904 – अमेरिका के बाल्टिमोर में जबरदस्त आग लगने से पन्द्रह सौ इमारतें जल कर खाक।
1915 – चलती ट्रेन से पहली बार भेजा गया वायरलेस संदेश रेलवे स्टेशन को प्राप्त हुआ।
1940 – ब्रिटेन में रेलवे का राष्ट्रीयकरण हुआ।
1942 – यूनाइटेड किंगडम ने थाईलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1945 -ब्रिटेन, अमेरिका और रूस ने द्वितीय विश्व युद्ध के अंतिम चरण पर चर्चा की।
1947 – अरब और यहूदियों ने फिलीस्तीन को विभाजित करने के ब्रिटेन के प्रस्ताव को खारिज किया।
1959 – फिदेल कास्त्रो ने क्यूबा के नये संविधान की घोषणा की।
1962 -अमेरिका ने क्यूबा से सभी तरह के आयात पर रोक लगाई।
जर्मनी की एक कोयला खदान में विस्फोट से 298 मज़दूरों की मौत।
1965 – अमेरिका ने उत्तरी वियतनाम में लगातार हवाई हमले शुरु किये।
1983 – कोलकाता में ईस्टर्न न्यूज एजेंसी की स्थापना।
1987 – जापान द्वारा अफ़्रीकन नेशनल कांग्रेस (ए.एन.सी) को मान्यता।
1992 – स्वदेशी तकनीक से निर्मित पहली पनडुब्बी (आईएनएस शाल्की) को नौसेना में शामिल किया गया।
1997 – सं.रा. अमेरिका के स्टीफ़न स्क्यूवैल अगले तीन वर्ष हेतु अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के अध्यक्ष चुने गये।
1999 – जार्डन के शाह हुसैन की मृत्यु, अब्दुला नये शाह बने।
2000 – भारत व सं.रा. अमेरिका के बीच गठित संयुक्त आतंकवाद विरोधी दल की प्रथम बैठक वाशिंगटन में शुरू।
2003 – फ़्रांस के प्रधानमंत्री ज्यां पियरे रैफ़रिन भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।
2006 – नेपाल में स्थानीय निकायों हेतु मतदान सम्पन्न।
2008 -केन्द्र सरकार ने सिमी पर प्रतिबन्ध की अवधि को बढ़ाया।
इक्वेडोर का तंगुराही ज्वालामुखी फटा।
2009 – राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को महाराष्ट्र के राज्यपाल एससी जमीर ने डी॰ लिट् की उपाधि से नवाजा।
2010- दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित 19वाँ अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेला समाप्त हो गया। नौ दिनों तक चले इस पुस्तक मेले में लगभग दो हज़ार प्रकाशकों ने भाग लिया।

7 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति (Famous persons born on 07 Feb ) :-
1898 – रमाबाई आम्बेडकर – डॉ. भीमराव आम्बेडकर की पत्नी थीं।
1908- मन्मथनाथ गुप्त- प्रमुख क्रान्तिकारी तथा लेखक।
1934 – सुजीत कुमार – भोजपुरी और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता थे।
1938 – एस. रामचंद्रन पिल्लै – मार्क्सवादी नेता
1993 – किदम्बी श्रीकान्त – भारत के प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।

7 फ़रवरी को हुए निधन (Death of Famous Persons on 7th February) :-
1942 – शचीन्द्रनाथ सान्याल – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी।
2010 – डा. टी आर विनोद, पंजाबी के प्रसिद्ध आलोचक

7 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव (Important Days and Occasions of 07 February) ::-
▪ शबरी जयन्ती ।
▪ श्रीनाथ पाटोत्सव (नाथद्वारा)।

============================================
You can also join our Telegram channel to get daily News, Current Affairs, Notes by clicking on the below link
Telegram Exam Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *