General Awareness Questions with Explanation – 16 July

By | July 17, 2018

#General_Awareness : 10 Question With Explanation in Hindi
================
1. राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
– राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के अध्यक्ष के रूप में सुप्रीम कोर्ट से सेवानिवृत न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल को नियुक्त किया गया है| राष्ट्रीय हरित अधिकरण अधिनियम, 2010 द्वारा भारत में इसकी स्थापना की गई थी| इस अधिनियम के तहत पर्यावरण से संबंधित कानूनी अधिकारों के प्रवर्तन एवं व्यक्तियों और संपत्ति के नुकसान के लिए सहायता और क्षतिपूर्ति देने या उससे संबंधित मामलों सहित, पर्यावरण संरक्षण एवं वनों तथा अन्य प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण से संबंधित मामलों के प्रभावी और त्वरित निपटारे के लिए राष्ट्रीय हरित अधिकरण की स्थापना की गई थी|

2. हाल ही में किस शहर के स्कूलों में ‘ख़ुशी पाठ्यक्रम’ शुरू किया गया है?
– दिल्ली के स्कूलों में ‘ख़ुशी पाठ्यक्रम’ शुरू किया गया है| इसके तहत नर्सरी से लेकर आठवीं कक्षा तक की हर क्लास पांच मिनट के ‘ध्यान’ के साथ शुरू होगी| इस पाठ्यक्रम में स्कूल के छात्रों के लिए ध्यान, नैतिक मूल्य और मानसिक अभ्यास शामिल हैं|

3. हाल ही में केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड द्वारा वस्तु और सेवा कर से संबंधित सार्वजनिक जानकारी हेतु कौनसा एप लांच किया गया है?
– केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड द्वारा वस्तु और सेवा कर से संबंधित सार्वजनिक जानकारी हेतु “GST Verify” नामक मोबाइल एप लांच किया गया है| यह मोबाइल एप जीएसटी एकत्र करने वाले व्यक्ति या कंपनी के विवरण प्रदान करता है, जो उपभोक्ता को उन धोखेबाजों से ‘कर’ के रूप में दिखाई गई राशि को बचाने में मदद प्रदान करेगा|

4. कबूतरी देवी कौन थी?
– कबूतरी देवी उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोक गायिका थी| इन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

5. “द अमेरिकनाइजे़शन ऑफ एडवर्ड बॉक” पुस्तक के लेखक कौन है?
– द अमेरिकनाइजे़शन ऑफ एडवर्ड बॉक” पुस्तक के लेखक एडवर्ड बॉक है| इस पुस्तक में बताया गया है कि अपनी सफलता के लिए काम करते हुए समाज का भला किस तरह सुनिश्चित किया जा सकता है|

6. महेंद्र सिंह धोनी का संबंध किस खेल से है?
– महेंद्र सिंह धोनी का संबंध क्रिकेट से है| धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मध्यक्रम बल्लेबाज है| हाल ही में धोनी अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट में 500 मैच खेलने वाले तीसरे भारतीय खिलाडी बन गए है| धोनी से आगे सचिन तेंदुलकर (664) तथा राहुल द्रविड़ (509) है|

7. खालिस्तानी आतंकियों ने चंडीगढ़ में बसों पर हमला कब किया था?
– खालिस्तानी आतंकियों ने चंडीगढ़ में बसों पर हमला 8 जुलाई 1987 में किया था| इस हमले में 72 लोग मारे गए थे|

8. बांग्लादेश और भारत के लिए दुबारा से सीधी ट्रेन सेवा कब शुरू की गई थी?
– बांग्लादेश और भारत के लिए दुबारा से सीधी ट्रेन सेवा 8 जुलाई 2007 में शुरू की गई थी| इससे पहले 1965 में भारत-पाकिस्तान युद्ध शुरू होने के कारण यह ट्रेन सेवा बंद कर दी गई थी। यह अहम पड़ाव था क्योंकि 1971 में बांग्लादेश बनने के बाद भारत के साथ रेल सेवा बहाल नहीं हो सकी थी।

9. अमेरिकी वायुसेना में महिलाओं की भर्ती कब शुरू की गई थी?
– अमेरिकी वायुसेना में महिलाओं की भर्ती 8 जुलाई 1948 में शुरू की गई थी| इस प्रोग्राम का नाम ‘वीमन इन द एयरफ़ोर्स’ रखा गया था|

10. हाल ही में इवान कुपाला फेस्टिवल कहा मनाया जा रहा है?
– इवान कुपाला फेस्टिवल बेलारूस में मनाया जा रहा है| यह फेस्टिवल प्रतिवर्ष 6 या 7 जुलाई को मनाया जाता है| इस फेस्टिवल में लोग जलती हुई आग के ऊपर से कूदते हैं। इनकी मान्यता है कि ऐसा करने से उनके दुख-दर्द दूर होते हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *