➡ 17 जुलाई का इतिहास (History of 17 July in Hindi (17-07-2018) ::
ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 17 जुलाई वर्ष का 198 वाँ (लीप वर्ष में यह 199 वाँ) दिन है। साल में अभी और 167 दिन शेष हैं।
➡ 17 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ (Important Events of 17 July) ::-
1429 – डोफिन की फ्रांस के राजा के रुप में ताजपोशी की गई।
1549 – बेल्जियम के घेंट क्षेत्र से यहूदियों को निष्कासित कर दिया गया।
1712 – यूरोपीय देश इंग्लैंड, पुर्तगाल और फ्रांस ने संघर्ष विराम पर हस्ताक्षर किये।
1850 – हार्वर्ड वेधशाला ने तारे का पहला फोटोग्राफ लिया।
1893 – इंग्लैंड के आर्थर श्रेव्सबरी टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने।
1906 – क्लेमेंट आर्मंड फैलिएरेस फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गए।
1912 – अंंतरराष्ट्रीय एमेच्योर एथलेटिक्स महासंघ (आईएएफ) की स्वीडन में स्थापना की गयी।
1913 – फ्रांस के विख्यात दार्शनिक और लेखक रोजर गैरोडी का मार्सी नगर में जन्म हुआ।
1917 – जॉर्ज पंचम ने परिवार को उपनाम बदलकर विंडसर कर दिया। इससे पहले यह शाही परिवर जर्मनी शाही घराने ‘साक्से कोबुर्ग एंड गोथा’ के नाम से जाना जाता था।
1919 – फिनलैंड में संविधान को अंगीकार किया गया।
1929 – सोवियत संघ ने चीन के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए।
1944 – अमेरिका में कैलिफोर्निया के समीप में गोला बारूद से लदे दो जहाजों में विस्फोट होने से 322 लोगों की मौत हो गयी।
1948 – देश में महिलाओं को भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा समेत किसी भी तरह की नागरिक सेवाओं में पात्र घोषित किया गया।
1950 – पठानकोट में भारत का पहला विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
1968 – इराक़ में अहमद हसन अलबक्र के नेतृत्व में विद्रोह करके बास पार्टी ने सत्ता पर क़ब्ज़ा कर लिया।
1972 – पहली बार दो महिलाओं ने अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई एजेंट के तौर पर चंटिको में ट्रेनिंग शुरू की।
1974 – लंदन टॉवर में हुए बम धमाके से 41 लोग घायल हो गए।
1976 – 21वें माडर्न ओलंपिक खेलों का आयोजन मांट्रियाल में शुरू हुआ।
1981 – इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में अल-फतह मुख्यालय को नष्ट किया।
1987 – ईरान और फ्रांस के बीच राजनयिक संबंध टूटे।
1994 – धूमकेतू शुमेकर लेवी-9 का पहला टुकड़ा बृहस्पति से टकराया।
2002 – रूस की स्वेतलाना फीफाप्रोवा ने पोल वाल्ट स्पर्द्धा में नया यूरोपीय रिकार्ड क़ायम किया।
2003 – उत्तर पूर्व कांगो के दुनिया शहर में जातीय हिंसा में 54 लोग मारे गये।
2006 – कैप कनैवरल (फ़्लोरिडा) के स्पेस सेंटर में अपनी 13 दिन की अंतरिक्ष यात्रा पूरी कर डिस्कवरी अंतरिक्ष यान पृथ्वी पर सकुशल उतरा।
2008 – अफ़ग़ानिस्तान में नाटोण सेनाओं ने पाकिस्तान में छिपे आतंकियों पर मिसाइलों व हेलीकॉप्टरों से हमला किया।
2013 – चीन के सिचुआन प्रांत में बाढ़ से 58 लोगों की मौत हुई।
2014 – मलेशिया एयरलाइंस के विमान-17 के दुर्घटनाग्रस्त होने से 283 यात्री और चालक दल के 15 सदस्यों की मौत हो गयी।
➡ 17 जुलाई को जन्मे व्यक्ति (Famous Persons Birthdays born on 17 July ) :-
1923 – बेगम आबिदा अहमद – भारत के पाँचवे राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद की पत्नी।
1943 – फ़्लाइंग ऑफ़िसर निर्मलजीत सिंह सेखों – परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक ।
➡ 17 जुलाई को हुए निधन (Death of Famous Persons on 17th July) ::
1790 – एडम स्मिथ – यह एक प्रसिद्ध स्कॉटिश नीतिवेत्ता, दार्शनिक और राजनैतिक अर्थशास्त्री थे।
1928 – अलेक्जेन्डर मडीमैन – उत्तर प्रदेश के राज्यपाल, गवर्नर जनरल की गृह विभाग की समिति के सदस्य।
1972 – इंदुलाल याज्ञिक – गुजरात के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और ‘ऑल इंडिया किसान सभा’ के नेता रहे।
1979 – लालमणि मिश्र – भारतीय संगीत जगत के ऐसे मनीषी थे, जो अपनी कला के समान ही अपनी विद्वता के लिए भी जाने जाते थे।
1992 – कानन देवी – भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री, गायिका और फ़िल्म निर्माता।
2005 – आई. जी. पटेल – भारतीय रिज़र्व बैंक के चौदहवें गवर्नर।
2013 – बरुन डे, प्रसिद्ध इतिहासकार ।
➡ 17 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव (Important Days and Occasions of 17 July) ::-
▪ फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों (परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक) का जन्म दिवस।
💐आपका दिन *मंगलमय* हो ।💐
============================================
You can also join our Telegram channel to get daily News, Current Affairs, Notes by clicking on the below link
Telegram Exam Channel