Important Events and Daily History of 21 October

By | October 22, 2018

➡ 21 अक्टूबर का इतिहास (History of 21 October in Hindi (21-10-2018) ::
ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 21 अक्टूबर वर्ष का 294 वाँ (लीप वर्ष में यह 295 वाँ) दिन है। साल में अभी और 71 दिन शेष हैं।

21 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ (Important Events of 21 October) ::-
1296 – अलाउद्दीन ख़िलजी ने दिल्ली की गद्दी संभाली।
1555 – इंग्लैंड के संसद ने फिलिप को स्पेन के राजा के रुप मे मानने से मना किया।
1727 – रूस और चीन ने सीमाओं को सही करने के लिए समझौते किये।
1805 – दक्षिण पश्चिमी स्पेन में जिबराल्टर जल डमरु मध्य के निकट द्रफ़ाल्गर नामक युद्ध हुआ। इस युद्ध में ब्रिटेन ने फ्रेंच और स्पेनिश बेड़े को पराजित किया।
1824 – जोसेफ एस्पडिन ने पोर्टलैंड सीमेंट का पेटेंट हासिल किया।
1854 – फ्लोरेंस नाइटींगेल को 38 नर्स कर्मचारी के साथ क्रिमिया युद्ध में भेजा गया।
1871 – अमेरिका में पहला अव्यवसायी आउटडोर एथलेटिक खेल (न्यूयॉर्क) हुआ।
1918 – मार्गेट ओवन ने 1 मिनट में 170 वीपीएम की टाइपिंग स्पीड के साथ विश्व रिकार्ड स्थापित किया।
1927 – न्यूयॉर्क में जॉर्ज वॉशिंगटन ब्रिज का निर्माण शुरू हुआ।
1934 – समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण ने कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना की।
1934 – नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने आज़ाद हिंद फ़ौज की स्थापना सिंगापुर में की।
1943 – सुभाष चंद्र बोस ने सिंगापुर में मुक्त भारत की अस्थायी सरकार के गठन की घोषणा की।
1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी सैनिकों ने जर्मन शहर ऑकिन पर कब्जा किया।
1945 – फ्रांस में महिलाओं को पहली बार वोट करने का अधिकार मिला।
1948 – संयुक्त राष्ट्र ने आण्विक हथियार नष्ट करने के रूस के प्रस्ताव को ठुकराया।
1950 – बेल्जियम में मृत्यु दंड समाप्त।
1950 – चीनी सेना ने तिब्बत पर आक्रमण किया।
1951 – भारतीय जनसंघ की स्थापना हुई।
1954 – भारत और फ्रांस ने पौण्डीचेरी, करैकल, और माहे को भारतीय गणतंत्र में शामिल करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किया। यह समझौता 1 नवम्बर से लागू हुआ।
1959 – अमेरिका के न्यूयॉर्क में गूगेनहाइम संग्रहालय खुला था।
1970 – नारमन इ बारलॉग को नोबेल का शांति पुरस्कार दिया गया।
1998 – अमेरिका की कैंसर विशेषज्ञ डॉ. जेन हेनी औषधि एवं खाद्य प्रशासन (एफडीए) की पहली महिला आयुक्त बनीं।
1999 – सुकर्णो पूत्री मेघावती इंडोनेशिया की उप-राष्ट्रपति चुनी गयीं।
2003 – चीन और पाकिस्तान का नौसैनिक अभ्यास प्रारम्भ। चीन ने 4-बी कैरियर राकेट से दो उपग्रहों का प्रक्षेपण किया।
2005 – सामूहिक बलात्कार की शिकार पाकिस्तान के मुख्तारन माई ‘वूमैन आफ़ द इयर’ चुनी गई।
2007 – भारतीय मूल के अमेरिकी बॉबी जिंदल ने अमेरिका के लुसियाना प्रान्त के गवर्नर पद पर अपनी जीत दर्ज की।
2008 – भारत व पाकिस्तान के बीच 61 वर्ष बाद कारवाँ-ए-तिजास शुरू हुआ।
2012- सायना नेहवाल ने डेनमार्क ओपन सुपर सीरीज ख़िताब अपने नाम कर लिया।
2013 – कनाडा की संसद ने मलाला युसफजई को कनाडा की नागरिकता प्रदान की।
2014 – प्रसिद्ध पैरालम्पिक धावक आस्कर पिस्टोरियोस को अपनी प्रेमिका रीवा स्टीनकेंप की हत्या के लिये पांच साल की कैद की सजा।

21 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति (Famous Persons Birthdays born on 21 Oct ) :-
1790 – फ़्रांसीसी कवि अलफोंस डी ला मार्टिन का जन्म हुआ।
1830 – नैन सिंह रावत – हिमालयी इलाकों की खोज करने वाले पहले भारतीय थे।
1833 – स्वीडन के रसायनशास्त्री और डाइनामाइट के आविष्कारक अलफ़्रेड नोबल का जन्म हुआ।
1887 – कृष्ण सिंह – बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री।
1889 – काशीनाथ नारायण दीक्षित – भारतीय पुरातत्व के विद्वान थे।
1931 – प्रसिद्ध हिन्दी फिल्म अभिनेता शम्मी कपूर का जन्म हुआ।
1939 – हिन्दी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री व नृतकी हेलेन का जन्म हुआ।

21 अक्टूबर को हुए निधन (Death of Famous Persons on 21th October) ::
1998 – अजीत – भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता थे।
2012 – भारतीय फिल्म निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा का निधन हुआ।

21 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव (Important Days and Occasions of 21 October) ::-
▪ गुरु गोविंद सिंह ज्योति ज्योत ( नानकशाही ) ।
▪ आजाद हिन्द फौज स्थापना दिवस ।
▪ विश्व आयोडीन अल्पता विकार निवारण दिवस ।
▪ भारतीय पुलिस स्मृति दिवस।

🌻 आपका दिन मंगलमय हो ।🌻

============================================
You can also join our Telegram channel to get daily News, Current Affairs, Notes by clicking on the below link
Telegram Exam Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *