Daily GK Dose capsule in Hindi – 27 November

By | November 27, 2018

डेली का डोज 27 November 2018

1. भारत और चीन का विशेष प्रतिनिधियों की वार्ता का 21वां दौर निम्नलिखित में से किस स्थान पर संपन्न हुआ?
a. इम्फाल (भारत)
b. अगरतला (भारत)
c. चेंगडु (चीन)
d. पेइचिंग (चीन)

2. हाल ही में पाकिस्तान के किस स्थान तक भारत-पाकिस्तान के बीच गलियारा बनाए जाने के लिए उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने डेरा बाबा नानक में शिलान्यास किया है?
a. लाहौर
b. पेशावर
c. इस्लामाबाद
d. करतारपुर

3. अरण्य’, ‘महासागर’, ‘छाया मत छूना मन’ नामक उपन्यास किस लेखक के हैं जिनका हाल ही में निधन हो गया?
a. नलिन बासु
b. प्रभा साक्षी
c. हिमांशु जोशी
d. देवेन्द्र थपलियाल

4. हाल ही में किस भारतीय महिला बॉक्सिंग खिलाड़ी ने छठा विश्व चैंपियनशिप स्वर्ण पदक जीतकर विश्व रिकॉर्ड बनाया?
a. अपर्णा कुशवाहा
b. रीमा लाल
c. मैरी कॉम
d. अंजली कौशिक

5. भारत के किस शहर को हाल ही में संयुक्त राष्ट्र द्वारा वैश्विक सतत शहर-2025 कार्यक्रम के लिए चुना गया है?
a. बेंगलुरु
b. मुंबई
c. नोएडा
d. कटक

6. हाल ही में किस संस्था द्वारा जारी ग्रीनहाउस गैस बुलेटिन में कहा गया है कि पृथ्वी के वातावरण में ग्रीनहाउस गैसों की मात्रा रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गई है?
a. अंतरराष्ट्रीय मौसम विज्ञान संगठन
b. विश्व स्वास्थ्य संगठन
c. संयुक्त राष्ट्र
d. अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन

7. ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को कितने विकेट से हराकर चौथी बार महिला टी-20 विश्व कप खिताब जीत लिया है?
a. 10 विकेट
b. 8 विकेट
c. 5 विकेट
d. 6 विकेट

8. भारत के स्टार शटलर समीर वर्मा ने 25 नवम्बर 2018 को किस देश के लू ग्वांगझू को हराकर लगातार दूसरी बार सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है?
a. चीन
b. नेपाल
c. जापान
d. रूस

9. स्वीडन के एक स्कूल में किस कक्षा के पाठ्यक्रम में #MeToo अभियान को शामिल किया गया है?
a. आठवीं कक्षा
b. नौवीं कक्षा
c. चौथी कक्षा
d. दसवीं कक्षा

10. किस देश के ऑल-राउंडर एलिस पेरी ने अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाली दूसरी गेंदबाज़ बन गई हैं?
a. ऑस्ट्रेलिया
b. इंग्लैंड
c. श्रीलंका
d. इनमें से कोई नहीं

11. किस राज्य सरकार ने अयोध्या में दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (182 मीटर) से अधिक ऊंचाई वाली हिंदू देवता राम की प्रतिमा स्थापित करने की योजना जारी की है?
a. बिहार सरकार
b. झारखंड सरकार
c. राजस्थान सरकार
d. उत्तर प्रदेश सरकार

12. उत्तराखंड कैबिनेट ने किस शहर में स्थित जॉली ग्रांट एयरपोर्ट का नाम दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने के प्रस्ताव पास किया है?
a. देहरादून
b. हरिद्वार
c. नैनीताल
d. पिथौरागढ़

उत्तर: Answers with explanation in detail
1. c. चेंगडु (चीन)
विवरण: भारत और चीन का विशेष प्रतिनिधियों की वार्ता का 21वां दौर चेंगडु (चीन) में संपन्न हुआ.

2. d. करतारपुर
विवरण: केंद्र सरकार ने वर्ष 2019 में गुरु नानक देव की 550वीं जयंती मनाने के उपलक्ष्य में करतारपुर कॉरिडोर को मंजूरी देकर बड़ा निर्णय लिया है. उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने डेरा बाबा नानक में इसका शिलान्यास भी किया.

3. c. हिमांशु जोशी
विवरण: हिंदी के प्रसिद्ध कथाकार और पत्रकार हिमांशु जोशी का 23 नवंबर 2018 को निधन हो गया. उनके द्वारा लिखित उपन्यास ‘अरण्य’, ‘महासागर’, ‘छाया मत छूना मन’ काफी प्रसिद्ध रहे हैं.

4. c. मैरी कॉम
विवरण: भारत की वरिष्ठ महिला बॉक्सिंग खिलाड़ी एम. सी. मैरी कॉम ने आईबा महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर छठी बार गोल्ड मेडल जीतकर विश्व रिकॉर्ड बनाया.

5. c. नोएडा
विवरण: संयुक्त राष्ट्र ने 25 नवंबर 2018 को उत्तर प्रदेश के नोएडा और ग्रेटर नोएडा का चयन वैश्विक सतत शहर-2025 पहल में हिस्सा लेने के लिए किया.

6. a. अंतरराष्ट्रीय मौसम विज्ञान संगठन
विवरण: अंतरराष्ट्रीय मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) द्वारा जारी ग्रीनहाउस गैस बुलेटिन के अनुसार वर्तमान समय में पृथ्वी के वातावरण में ग्रीनहाउस गैसों की मात्रा रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गई है.

7. b. 8 विकेट
विवरण: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराकर चौथी बार महिला टी-20 विश्व कप खिताब जीत लिया है. 2012 और 2014 के बाद यह तीसरी बार है जब ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में इंग्लैंड को हराकर महिला टी-20 विश्व कप जीता हो.

8. a. चीन
विवरण: भारत के स्टार शटलर समीर वर्मा ने 25 नवम्बर 2018 को चीन के लू ग्वांगझू को हराकर लगातार दूसरी बार सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया. उन्होंने खिताबी मुकाबले में चीन के लू ग्वांगझू को 16-21, 21-19, 21-14 से हराया.

9. b. नौवीं कक्षा
विवरण: स्वीडन के एक स्कूल में नौवीं कक्षा के पाठ्यक्रम में #MeToo अभियान को शामिल किया गया है. पुरुष अध्यापक छात्रों को और अध्यापिकाएं छात्राओं को यह अध्याय अलग-अलग पढ़ाएंगी.

10. a. ऑस्ट्रेलिया
विवरण: ऑस्ट्रेलियाई ऑल-राउंडर एलिस पेरी अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाली दूसरी गेंदबाज़ बन गई हैं. पेरी ने यह उपलब्धि इंग्लैंड के खिलाफ 2018 महिला टी-20 विश्व कप के खिताबी मुकाबले में 25 नवम्बर 2018 को नैटली सिवर का विकेट लेकर हासिल की.

11. d. उत्तर प्रदेश सरकार
विवरण: उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या में दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (182 मीटर) से अधिक ऊंचाई वाली हिंदू देवता राम की प्रतिमा स्थापित करने की योजना जारी की है.

12. a. देहरादून
विवरण: उत्तराखंड कैबिनेट ने देहरादून स्थित जॉली ग्रांट एयरपोर्ट का नाम दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने के प्रस्ताव पास किया है. यह प्रस्ताव 4 दिसंबर 2018 से शुरू होने वाले सत्र के दौरान विधानसभा में पेश होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *